फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

Tue, 22 Sep 2015 11:15 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

8 gas cylinder blast in rampur

उत्तर प्रदेश के रामपुर में टांडा नगर में रविवार की रात हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के गैस कैप्सूल से सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस री-फिलिंग के दौरान आग लगने से आठ सिलेंडर फट गए। साथ ही दो वैन और दो बाइकें भी जलकर खाक हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप झुलस गया जिसे बरेली में भर्ती कराया गया है।


ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा (रामपुर)।

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

8 gas cylinder blast in rampur

केबिन और टायर जलने के बावजूद कैप्सूल नहीं फटा, नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। गैस कैप्सूल रोहतक से काशीपुर जा रहा था। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फटे आठ सिलेंडरों के अवशेषों और 32 सही सिलेंडर कब्जे में ले लिए।

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

8 gas cylinder blast in rampur

सीओ ने बताया कि घटना में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उधर, सिलेंडरों में विस्फोट से पूरी रात नगर में दहशत का माहौल रहा। लोगों ने नारेबाजी कर पुलिस पर अवैध रीफिलिंग कराने का आरोप लगाया है। नगर में हिंदुस्तान राइस मिल के पीछे स्थित खेत में कुछ लोग रविवार की रात एचपी कंपनी के कैप्सूल से इंडेन गैस के सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रीफिल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

8 gas cylinder blast in rampur

रात करीब दो बजे दो पक्षों में गैस अधिक लेने पर विवाद हो गया। इसी बीच एक सिलेंडर में गैस लीक होने पर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना भीषण रूप ले लिया कि भरे सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तड़के चार बजे फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद कैप्सूल में लगी आग बुझाई गई। तब तक इसका केबिन और अगला टायर जल चुका था। सुबह छह बजे सीओ स्वार शुएब इकबाल और एसडीएम टांडा ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

विज्ञापन

एक-एक कर फटे 8 गैस सिलेंडर, हुआ भयंकर धमाका

8 gas cylinder blast in rampur

इस दौरान घटना में हाजीपुरा निवासी हिब्जुल कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के उत्तर में अवैध रूप से रीफिलिंग स्थल के आसपास बड़ी आबादी है। जब पहला सिलेंडर फटा तो लोगों में अनहोनी का खौफ फैल गया। मोहल्ला काजीपुरा, बरगद, नगर कालोनी सहित बड़ी संख्या में परिवारों ने सुरक्षा के कारण रात में ही घर बंद कर परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों अथवा रिश्तेदारियों में चले गये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed