अमेरिका, चीन के मुकाबले कितनी दमदार हमारी सेना
ग्लोबल फायर पॉवर ने दुनिया के 68 देशों की सेनाओं में से 10 सबसे ताकतवर सेनाओं की फेहरिस्त तैयार की है। जानिए भारत का नंबर कौन सा।
अमेरिका, चीन के मुकाबले कितनी दमदार हमारी सेना
दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में अमेरिकी सेना नंबर एक पर है। अमेरिकी सेना का कुल बजट 689 अरब 59 करोड़ 10 लाख डॉलर है। कुल लड़ाकू सैनिक 14 लाख 77 हजार 896 हैं। वहीं कुछ कर्मचारी सैनिकों की संख्या 15 करोड़ 36 लाख है। अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में कुल लड़ाकू इकाइयां 15 हजार 293 हैं वहीं जल सेना की कुल इकाइयां 290 हैं।
अमेरिका, चीन के मुकाबले कितनी दमदार हमारी सेना
रूस नंबर दो पर है। रूसी रक्षा बजट 640 अरब डॉलर का है। कुल लड़कू सैनिकों की संख्या 12 लाख है। वहीं 7 करोड़ 53 लाख 30 हजार कर्मचारी सैनिक हैं। रूसी वायुसेना की कुल इकाइयां 4 हजार 498 हैं। जल सेना की कुल इकाइयां 224 हैं।
अमेरिका, चीन के मुकाबले कितनी दमदार हमारी सेना
ताकतवर सेना में तीसरा नंबर चीन का है। चीन ने अपनी रक्षा में 129 अरब 27 करोड़ 20 लाख डॉलर खर्च किए हैं। कुल लड़ाकू सैनिक 22 लाख 85 हजार हैं। वहीं सेना में कर्मचारी सैनिकों की संख्या 79 करोड़ 55 लाख है। चीनी वायुसेना की कुल इकाइयां 5 हजार 48 हैं। वहीं जल सेना के बेड़े में 972 इकाइयां हैं।
अमेरिका, चीन के मुकाबले कितनी दमदार हमारी सेना
भारत चौथे नंबर पर है। अमेरिका, रूस और चीन के मुकाबले भारतीय सेना का रक्षा बजट काफी कम है। भारत मे रक्षा पर 44 अरब 28 करोड़ 20 लाख डॉलर की राशि खर्च की गई है। भारतीय सेना में कुल लड़ाकू सैनिक 13 लाख 25 हजार हैं वहीं कर्मचारी सैनिकों की संख्या 48 करोड़ 76 लाख है। भारतीय वायुसेना की कुल इकाइयां 1 हजार 962 हैं। वहीं जल सेना के बेड़े में कुल इकाइयां 170 हैं।