ये हैं धरती की हैरान कर देने वाली 10 तस्वीरें, खुद ही तय करिए
बरमूडा में समुद्रतट पर विशालकाय व्हेल। इस व्हेल की खूबसूरत सी तस्वीर फोटोग्राफर पियरांगलो लानफ्रांची ने ली है।
ये हैं धरती की हैरान कर देने वाली 10 तस्वीरें, खुद ही तय करिए
तस्वीर गियानमार्को विची की है। इटली के फोटोग्राफर विची ने आइसलैंड के शहर हॉफ्न में ग्रीन नॉर्दन लाइट्स की ये तस्वीर ली है।
ये हैं धरती की हैरान कर देने वाली 10 तस्वीरें, खुद ही तय करिए
विची की दूसरी तस्वीर वाटनायोकुल ग्लेशियर की है। आइसलैंड का ये सबसे बड़ा ग्लेशियर है और देश के 8 फीसदी इलाके में फैला हुआ है। यह यूरोप का भी सबसे बड़ा ग्लेशियर है।
ये हैं धरती की हैरान कर देने वाली 10 तस्वीरें, खुद ही तय करिए
माउंट एवरेस्ट की हिम दरार की तस्वीर कुंतल जोयशर ने ली है। उन्होंने ये तस्वीर 24 अप्रैल, 2015 को नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान ली। इसके अगले ही दिन नेपाल में भयावह भूकंप आया। कैंप एक से कैंप दो की चढ़ाई के दौरान कुंतल ने ये तस्वीर खींची थी। भूकंप के अगले दिन कुंतल और उनकी टीम एवरेस्ट बेस कैंप की ओर लौट रहे थे, तभी भूकंप आया था। उन्होंने कहा, "मेरे कैंप को हिमस्खलन की मार सहनी पड़ी। हमारे टैंट नष्ट हो गए, लेकिन हम सुरक्षित निकल आए।"
ये हैं धरती की हैरान कर देने वाली 10 तस्वीरें, खुद ही तय करिए
ये तस्वीर ब्रिटेन की डर्बी यूनिवर्सिटी के जियो-साइंस के लेक्चरर जोसेफ कुक ने ली है। कुक ने इस तस्वीर के बारे में बताया, "यहां की बर्फ की सतह रोजाना नाटकीय ढंग से बदलती है। यह बदलाव इस तरह का होता है कि आज जहां झील और तालाब हैं, कुछ दिन बाद वे वहां से गायब हो जाते हैं।"