तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश
दशाश्वमेध घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की शाम नए अंदाज में निखरी। महीने भर जलने वाले आकाशदीपों की आखिरी निशा का उत्सव 39 जीटीसी के जवानों ने शौर्य धुन और इंडिया गेट की रिप्लिका पर अमर शहीदों के नाम पुष्प अर्पित कर मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर भी पहुंची। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश
गंगा सेवा निधि के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सेना के प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल आरपी शाही, आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, एयर कमांडर घार सिंह, ब्रिगेडियर एएस रहमान, सीआरपीएफ के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह और इंदुशेखर शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प रीथ अर्पित किया। इसके बाद गंगा की महाआरती शुरु हुई।
तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश
मढ़ियों पर 42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के रूप में चंवर डुलाती रहीं। शंख ध्वनि, डमरू नाद के साथ दीयों की जगमग के बीच महाआरती की छटा देखने लायक थी। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह मौजूद थे।
तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी मां सुनीता कपूर के साथ पहुंचीं। इस मौके पर भारतीय थल सेना के शहीद कर्नल एमएन राय, सीआरपीएफ के शहीद जवान मुकेश कुमार, गुलाब यादव, ओमकार नाथ सिंह, वरुण कुमार तिवारी को राष्ट्र भक्ति के लिए मरणोपरांत भगीरथ शौर्य सम्मान अर्पित किया गया।
तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और आतंकवादी हिंसा के शिकार लोगों की याद में भी आकाशदीप जलाए गए। बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री सुधीर शर्मा, हिण्डालको के एचआर हेड सतीश आनंद समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।