फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

Tue, 29 Dec 2015 10:58 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

who died in bollywood 2015

साल 2015 बॉलीवुड के लिए ऐसे गहरे घाव दे गया, जो जल्द नहीं भरेंगे। कुछ ऐसी मौतें हुई, जिनपर विश्वास नहीं हो रहा था कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं। पूरा बॉलीवुड उनकी मौत से निराश हो गया। ‌किसी को उसके मोटापे ने मार डाला, तो कैंसर का दर्द झेलते-झेलते दम तोड़ दिया, तो वहीं किसी की लाश उसके कमरे में पड़ी मिली।

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

who died in bollywood 2015

इसमें सबसे पहला नाम है दक्षिण की स्टार और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी अभिनेत्री आरती अग्रवाल का, जिनकी मौत से दो दिन पहले ही उनकी फिल्म रिलीज हुई थी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपना मोटापा हटाने के लिए लिपोसक्शन सर्जरी कराई और अचानक बीते 6 जून को उनकी मौत हो गई। वह महज 31 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए मोटापा घटाने की मांग कर रहे थे। बस यही उनके मौत की वजह बन गई।

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

who died in bollywood 2015

इसके बाद कैंसर का बेइंतिहा दर्द झेलने के बाद संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की महज 51 साल की उम्र में बीते 5 सितंबर को मौत हो गई है। आदेश ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। लेकिन उनके दर्द वाले गानों की धुन दिल में उतर जाती है। ऐसा लगता है मानो उन्हें पहले ही उस दर्द का अहसास था। आदेश को 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में संगीत देने के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'रहना है तेरे दिल में (2001)' 'कभी खुशी कभी गम (2001)', 'बागबान (2003)' और 'राजनीति (2010) ' में उनका तैयार किया गया संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

who died in bollywood 2015

तीसरी मौत कारण तो आजतक स्पष्ट नहीं पाया है, लेकिन इस मौत ने बॉलीवुड से एक हीरा छीन लिया। बीते 22 अक्टूबर 2015 की सुबह उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पर पड़ा हुआ मिला। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब्ब ने बना दी जोडी का 'डांस से चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट उनके नाम हैं। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने मुंडेआं तो बच के रहीं ने काफी धूम मचाई थी। बाद में उनका बॉलीवुड का रुख किया। वहां भी झंडे गाड़ दिए। लेकिन बीच में साथ छोड़ चले गए।

विज्ञापन

यह साल इन सितारों की मौत पर फूटकर रोया बॉलीवुड

who died in bollywood 2015

अक्टूबर महीने में ही 9 तारीख को मशहूर संगीतकार और गायक रवींद्र जैन का आज निधन हो गया। उन्हें लकवा का जबर्दस्त आघात आया। कुछ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 71 वर्ष  के थे। उन्होंने अपने करियर में जिन शानदार फिल्मों में संगीत दिया उनमें चोर मचाए शोर (1974), गीत गाता चल (1975), चितचोर (1976) और अंखियों के झरोखे से जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया। रवींद्र जैन ने कई गानों को गाया भी। रवींद्र जैन ने कई गाने लिखे भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed