एक बार फिर करीब आ रहे ये बॉलीवुड स्टार्स
बॉलीवुड में इन दिनों सभी स्टार गिले-शिकवे भुलाकर एक नए रिश्ते की शुरूआत कर रहे हैं। डालिए एक नजर ऐसे स्टार्स पर जो एक बार फिर करीब आ रहे हैं।
एक बार फिर करीब आ रहे ये बॉलीवुड स्टार्स
बीते साल बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने इफ्तार पार्टी में एक-दूसरे को गले लगाकर दोस्ती की नई शुरूआत की। वहीं शाहरुख सबकुछ भूला कर सलमान की बहन अर्पिता की शादी के कार्यक्रमों में भी शिरकत करने पहुंचे। यह इस सीजन का सबसे बड़ा पैच-अप रहा।
एक बार फिर करीब आ रहे ये बॉलीवुड स्टार्स
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान ने भी इस साल अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर शाहरुख खान के साथ एक टीवी शो की 21वीं सालगिरह पर साथ दिखे।
एक बार फिर करीब आ रहे ये बॉलीवुड स्टार्स
एक्स-लवर्स रह चुके दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में एक साथ काम करके साबित कर दिया कि पुराने प्रेमी अच्छे दोस्त भी बन सकते है। इस बॉलीवुड में प्रोफेशनल पैच-अप के लिए जाना जाएगा।
एक बार फिर करीब आ रहे ये बॉलीवुड स्टार्स
बॉलीवुड पैच-अप लिस्ट में नया नाम है करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन का। दोनों स्टार्स फिल्म 'मैं प्रेम की दिवानी हूं' के दौरान नजदीक आए थे। लेकिन बाद में दोनों ने एक साथ फिल्म करने के कई प्रस्ताव ठूकरा दिए थे। खबर है कि दोनों एक बार फिर एक फिल्म में साथ आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से दिल्ली में शुरू होगी।