शाहिद कपूर बॉलीवुड के 'कभी हिट-कभी फ्लॉप' सितारों की कतार वाले हीरो हैं। जहां उन्होंने इश्क विश्क, कमाने, जब वी मेट, हैदर जैसी लाजवाब फिल्में दी वहीं 36 चाइना टाउन, फिदा, मिलेंगे-मिलेंगे जैसी फ्लॉप फिल्में भी कीं। फिल्मों की तरह ही प्यार में भी उन्हें मीठी और कड़वी, दोनों यादें मिलीं। शाहिद 35 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए, किस किस से रहा उनका रोमांस।
9 लड़कियों को आजमाने के बाद रचाई शादी, सानिया मिर्जा से भी था अफेयर!
ये तो सभी जानते हैं कि शाहिद औऱ करीना कपूर कितने लंब वक्त तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शाहिद फिल्मों में आने से पहले से ही एक्ट्रेस हृषिता भट्ट के साथ अफेयर रख चुके हैं। हालांकि उनके ब्रेकअप की वजह आज तक नहीं पता चली लेकिन जब शाहिद ने 2003 में इश्क विश्क से डेब्यू किया तो वे सिंगल थे।
9 लड़कियों को आजमाने के बाद रचाई शादी, सानिया मिर्जा से भी था अफेयर!
फिल्म इंडस्ट्री में आए शाहिद को कुछ ही वक्त हुआ था कि 2004 में रिलीज हुई फिल्म फिदा में उनकी पहली बार हीरोइन रहीं करीना कपूर से उनके अफेयर के चर्चे उड़ने लगे। ज्यादा सयम लगाए ये बात सामने भी आ गई कि करीना और शाहिद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात ये भी कि शाहिद नहीं बल्कि करीना ने शाहिद को प्रपोज किया था।
9 लड़कियों को आजमाने के बाद रचाई शादी, सानिया मिर्जा से भी था अफेयर!
करीना ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि वे फिदा की शूटिंग के वक्त शाहिद की तरफ बहुत आकर्षित हुई थीं। उन्होंने कई बार कॉल और मेसेज कर के शाहिद को डेट पर चलने के लिए तैयार किया। आखिरकार दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
9 लड़कियों को आजमाने के बाद रचाई शादी, सानिया मिर्जा से भी था अफेयर!
दोनों को ही लगा था कि असल जिंदगी का प्यार पर्दे पर भी सफल रहेगा। इसीलिए दोनों ने फिदा के अलावा 36 चाइना टाउन और छुप छुप के में भी काम किया। मगर अफसोस कि पर्दे पर इनकी जोड़ी हर बार फ्लॉप रही। सिवाए एक फिल्म के। जी हां, वो वक्त तो आया जब दोनों की फिल्म हिट हुई लेकिन तब तक इनका रिश्ता टूट चुका था।