हॉलीवुड को करारा जवाब, कमाई के रिकार्ड चकनाचूर
हमेशा कमाई को लेकर हॉलीवुड की तुलना में नीचे दिखने वाले बॉलीवुड ने करार जवाब दिया है। सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने कमाल कर दिया है।
हॉलीवुड को करारा जवाब, कमाई के रिकार्ड चकनाचूर
फिल्म गुरूवार को दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई इसलिए पहले दिन छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला। दूसरे दिन फिल्म शुक्रवार को कम कमाई के बाद मान गया कि फिल्म शनिवार और इतवार की छुट्टी में जबर्दस्त कमाई करेगी। लेकिन शनिवार को भी फिल्म 28.25 करोड़ ही कमा सकी।
हॉलीवुड को करारा जवाब, कमाई के रिकार्ड चकनाचूर
पूरी दुनिया की इस सप्ताह कमाई करने वाली फिल्मों की सूची देखें तो पहली पार कोई भारतीय फिल्म इसमें नजर आई है। वह भी सीधे दूसरे स्थान पर।
हॉलीवुड को करारा जवाब, कमाई के रिकार्ड चकनाचूर
यह सूची विश्व भर की फिल्मों की कमाई का लेखा-जोखा रखने वाला अमेरिकी वेब पोर्टल रेनट्रैक ने जारी की है। यह दुनिया भर की फिल्मों की कमाई का आंकड़ा का हिसाब रखती है। और हर सप्ताह एक सूची जारी करती है, जिसमें पूरे विश्व की फिल्में उस सप्ताह कितना धन बटोरा यह बताती है।
हॉलीवुड को करारा जवाब, कमाई के रिकार्ड चकनाचूर
चौंकाने वाली बात है कि सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' बृहस्पतिवार को रिलीज हुई, यानि इस सप्ताह में उसके बस चार दिन ही थे। इसके बावजूद यह फिल्म पूरे सप्ताह कमाई करने वाली कई बेहद चर्चित हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ गई।