सलमान और कबीर खान की मीटिंग, 'बजरंगी भाईजान 2' पर हुआ फैसला!
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर काफी समय से अटकले हैं। इस फिल्म पर अब बड़ा फैसला देर रात एक मीटिंग में हुआ है।
सलमान और कबीर खान की मीटिंग, 'बजरंगी भाईजान 2' पर हुआ फैसला!
पिछले साल आई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बेहद हिट रही थी। इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। खास बात ये रही कि इस फिल्म की समीक्षकों ने भी खूब तारीफें की थी। फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी देखते हुए तभी कहा जाने लगा था, कि फिल्म का सीक्वल बन सकता है।
सलमान और कबीर खान की मीटिंग, 'बजरंगी भाईजान 2' पर हुआ फैसला!
'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हो गए। ऐेसे में 'बजरंगी भाईजान 2' की बात पीछे छूट गई। पिछले काफी दिन से सलमान खान 'सुल्तान' में बेहद व्यस्त हैं। मगर अब सलमान और कबीर की बजरंगी भाईजान पर बात हुई है, साथ ही नवाज के पत्रकार चांद नवाब के रोल पर भी।
सलमान और कबीर खान की मीटिंग, 'बजरंगी भाईजान 2' पर हुआ फैसला!
इन तीनों की मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि बजरंगी भाईजान के लेकर तीनों में बातें हुई। इससे ये भी माना जा रहा है, कि एक बार फिर से सलमान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'बजरंगी भाईजान' में दिखेंगे।
सलमान और कबीर खान की मीटिंग, 'बजरंगी भाईजान 2' पर हुआ फैसला!
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, हाल ही में देर रात सलमान खान और कबीर खान ने मुलाकात की। उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे।