सलमान के परिवार के वे शख्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं
सलमान खान की जिंदगी का कोई पहलू ऐसा नहीं जिसे उनके चाहनेवाले न जानते हों, पर उनके परिवार कुछ ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें दुनिया कम ही जानती हैं।
सलमान के परिवार के वे शख्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं
अगर हम कहें कि निर्वाण खान का सलमान खान से बहुत ही गंभीर और करीब का रिश्ता है, तो आप अंदाजा लगा पाएंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? जी हां, निर्वाण सलमान के एकदम बेटे की तरह हैं। इनसे सलमान का बेहद करीबी रिश्ता है। लेकिन इनकी चर्चा अभी उतनी नहीं हैं। ये सलमान के दुलारे भाई सुहैल के साहबजादे हैं। इतना ही नहीं धीरे-धीरे बड़े हो चले हैं।
सलमान के परिवार के वे शख्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं
योहान खान भी एक ऐसा ही नाम है। ये भी सलमान के दिल के बेहद करीब और सलमान के करीबी रिश्तेदार हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, उस बच्चे की जो सलमान को जहां देखता है, झट से सलमान की गोंद में चढ़ जाता है। ये हैं सुहैल के दूसरे बेटे। रिश्ते में सलमान इनके बड़े पापा लगते हैं।
सलमान के परिवार के वे शख्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं
कुछ यही हाल सीमा सचदेव खान की है। यह हैं तो सलमान की एकदम खासमखास लेकिन आप इन्हें तब पहान पाएंगे, जब आपको यह पता चलेगा कि यह सलमान के दुलारे भाई सुहैल खान की पत्नी हैं। रिश्तें में सीमा सलमान की भयाहू हैं। सलमान का यही रिश्ता मलाइका अरोड़ा खान के साथ भी है, पर मलाइका को सब जानते हैं, पर सीमा को कम ही लोग जानते हैं।
सलमान के परिवार के वे शख्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं
इसी क्रम में सलमान खान की भांजी एलिजाह अग्निहोत्री का भी नाम है। वह सलमान खान की सगी बहन अलवीरा खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। वह अभी तो पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन फेसबुक-टि्वटर-इंस्टाग्राम पर वह खुद को अभिनेत्री बताती हैं, और जमकर तस्वीरें शेयर करती हैं।