रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें
बॉलीवुड के सबसे पुराने और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है ऋषि कपूर और नीतू कपूर। रील लाइफ से रीयल लाइफ पार्टनर बने इस जोड़े की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है। बेटे रणबीर कपूर की तरह ऋषि कपूर ने भी शादी से पहले खूब गर्लफ्रेंड बनाई थीं।
रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली फिल्म से ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। बल्कि वे तो एक दूसरे की तरफ आकर्षित तक नहीं थे। ऋषि कपूर ने खूब अफेयर किए हैं।
रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें
ऋषि कपूर की कई गर्लफ्रेंड थीं जिनमें डिंपल कपाड़िया, जूही चावला, दिव्या भारती और यासमीन शामिल हैं। वे नीतू को ही अपनी सारी बातें बताते थे। जब किसी गर्लफ्रेंड से ब्रेक अप हो जाए या कोई और पसंद आ जाए तो वह नीतू को ही सबसे पहले बताते थे। वे दोनों फिल्म 'कभी कभी' की शूटिंग के समय काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऋषि नीतू को मजाक मजाक में बहुत परेशान भी किया करते थे।
रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें
दोनों को ही एक दूसरे के लिए प्यार जैसा तब तक कुछ महसूस नहीं हुआ जब तक ऋषि फिल्म 'बारूद' की शूटिंग के लिए नीतू से अलग पैरिस नहीं चले गए। 'कभी कभी' के समय एक दूसरे के साथ इतना समय बिता लेने के बाद अब पैरिस में ऋषि को नीतू की कमी खलने लगी थी।
रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें
नीतू से दूर रहने पर 23 दिन के अंदर ही ऋषि को अहसास होने लगा कि वे नीतू से प्यार करने लगे हैं और उन्होंने नीतू के लिए एक ऐसा टेलीग्राम भेजा जिसने नीतू की जिंदगी में खुशियों की बौछार कर दी।