प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'
प्रियंका चोपड़ा के पर्सनल सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। करीब 17 ट्वीट में उन्होंने कई करारे प्रहार किए हैं। गौरतलब है कि आरोप लगाने वाले प्रकाश, प्रियंका के उन दिनों में सेक्रेटरी रहे, जब प्रियंका फैशन की दुनिया से बॉलीवुड में आने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'
प्रियंका का कहना है कि निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। प्रियंका ने हालांकि ये बातें हल्के-फुल्के अंदाज में कही लेकिन उनके अंदाज से एक बात साफ है कि कोई उनकी जिंदगी में आ गया है। बिंदास जिंदगी जीने वाली प्रियंका आखिर किससे डर रही हैं जो वो अपने रिश्ते को छुपा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'
यही नहीं, उनका कहना है कि 'किसी को शादीशुदा आदमी से दूर रहने का, अगले दिन शूटिंग हो तो रात को जल्दी घर आने का, शूटिंग के वक्त मोबाइल पर लगे रहने से रोकना अगर जुर्म है तो ये मैंने किया है।'
प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'
वह कहते हैं कि मैंने प्रियंका चोपड़ा को बनाया। मेरे बहुत प्रर्थना करने पर प्रवीन शाहजी ने किस्मत फिल्म में उन्हें रखा। फिर बहुत गिड़गिड़ाने पर सुनील दर्शनजी ने उन्हें अंदाज में काम दिया। लेकिन प्रियंका ने मुझे उल्लू बना दिया। खास बात ये है कि जाजू ने प्रियंका के दिवंगत पिता पर भी संगीन आरोप लगाया है।
प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'
गौरतलब है कि साल 2008 में तब प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड रहे असीम मर्चेंट और सेक्रेटरी प्रकाश जाजू से झगड़े हुआ था। तब झगड़ों की वजह प्रियंका के निजी मामलों में जाजू के हस्तक्षेप और जाजू के वेतन भुगतान और पैसों में बताया गया था।