शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा बेदी ने उनकी चौथी शादी के पहले दिन ही बता दिया है कि वह इस शादी से कितनी नाराज हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भी दिखा दिया है कि जब उनका पारा चढ़ता है तो वह क्या कर सकती हैं।
शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला
असल में कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा बेदी हमेशा से अपनी शर्तों पर जीने के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा वही करती हैं, जो उन्हें अच्छा लगा। यह संस्कार उन्हें अपनी मां प्रोतिमा बेदी से मिले हैं। प्रोतिमा उस वक्त बिना शादी के पिता का घर छोड़ कर कबीर बेदी के साथ रहने चली गई थी, जब भारत में इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।
शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला
इतना ही नहीं प्रोतिमा ने मुंबई के जुहू बीच पर जब दिन दहाड़े न्यूड होकर दौड़ लगाई थी और पूरे भारत में उसकी जबर्दस्त आलोचना हुई थी, तब उन्हें अपने उस कारनामें का कोई मलाल नहीं था। पूरा जमाना एक तरफ और प्रोतिमा बेदी एक तरफ, तब उनका आत्मविश्वास नहीं डिगा। यही संस्कार उन्होंने अपनी पूजा बेदी में दिए हैं। जिनका सबूत पूजा ने पिता की चौथी शादी के पहले ही दिन दिया है।
शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला
असल में कबीर बेदी ने अपने बीते दिनों अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज से चौथी शादी रचा ली। उनकी चौथी पत्नी परवीन की उम्र (42 साल) उनकी बड़ी बेटी पूजा की उम्र (46 साल) से भी चार साल छोटी है। पूजा पर ये शादी नागवार गुजरी है। उन्होंने पहले ही दिन इसका प्रमाण दे दिया है।
शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला
कबीर के शादी में उनके करीब-करीब सभी रिश्तेदार मौजूद थे, शिवाय उनकी बड़ी बेटी पूजा बेदी और नातिन आलिया इब्राहिम के। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि पूजा इस शादी से इतनी नाराज हैं। उनके शादी में न जाने से लोगों को उनकी नाराजगी के बारे में तो अंदाजा लगा था, लेकिन वह इतनी अधिक नाराज हैं, इसका किसी को अहसास न था।