सौतेली मां पर अभिनेत्री का आरोप, 'मेरा शोषण कर रही हैं'
बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन ने अपनी सौतेली मां के बारे में कई निजी बातें बताई हैं। आमतौर पर अपने घर की इस तरह की बातों को सितारे छिपाया करते हैं।
सौतेली मां पर अभिनेत्री का आरोप, 'मेरा शोषण कर रही हैं'
पहली बार अपने पिता के बारे में अभिनेत्री पूजा बेदी ने इतनी अंदर की बाते बताई हैं। पूजा ने अपनी सौतेली मां के बारे में पोल खोल के रख दी है। उन्होंने कहा, मैं सब सुलझाना चाहती हूं, वह सुलझाने नहीं देती।
सौतेली मां पर अभिनेत्री का आरोप, 'मेरा शोषण कर रही हैं'
पूजा बेदी का कहना है कि उनकी सौतेली मां परवीन डुसांज उन्हें अपने पिता कबीर बेदी से मिलने नहीं दे रही हैं। यहां तक कि वह कबीर को उनके खिलाफ भड़का रही हैं। बात इतने पर खत्म नहीं होती। साल 2013 की एक चौंकाने वाली घटना का भी जिक्र हो रहा है।
सौतेली मां पर अभिनेत्री का आरोप, 'मेरा शोषण कर रही हैं'
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पूजा कहा कहना है, 'मेरी मेरे पिता से किसी भी तरह की आर्थिक, भावनात्मक या निजी परेशानी हो, मैं उनसे बात करके सुलझा सकती हूं, लेकिन परवीन पिता-बेटी के बीच कील बन गई हैं। वह अप्रत्यक्ष रूप से मेरा मानसिक रूप से शोषण कर रही हैं।'
सौतेली मां पर अभिनेत्री का आरोप, 'मेरा शोषण कर रही हैं'
पूजा कहती हैं, 'मैंने कई बार कोशिश की अपने पिता से चीजें सुलझाने की लेकिन जब तक परवीन हमारे बीच रहेंगी, हम उन्हें कभी नहीं समझा पाऊंगी'। हालांकि इसी मुद्दे पर उनके पिता ने ऐसी बातें कही हैं, जो चौंकाने वाली हैं, कोई बेटी ऐसा कैसे कर सकती है?