43 की कमसिन, कैंसर को मात देकर कवर पर छाईं, पहचानिए?
इसके बाद दीपा मेहता की फिल्म वॉटर में अपनी जबर्दस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया और सबकी चहेती बन गईं। उसके बाद कनाडा लौटीं और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करना शुरू किया, लेकिन उन्हीं दिनों वह एक बीमारी के इलाज के अस्तपाल पहुंची तो उन्हें पता लगा कि लाइलाज मानी जाने वाली बीमारी मल्टीपल मायेलोमा ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
43 की कमसिन, कैंसर को मात देकर कवर पर छाईं, पहचानिए?
इंडो-कनाडा मूल की लीजा रे फैशन की दुनिया की एक सफल मॉडल थी। 16 साल की उम्र में वह ग्लैमर की दुनिया से जुड़ गईं। बॉम्बे डाइंग के एक विज्ञापन बाद वह रातोरात स्टार बन गई। इसके बाद उन्हें फिर विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म कसूर के लिए लिया। वहां से लीजा ने बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा।
43 की कमसिन, कैंसर को मात देकर कवर पर छाईं, पहचानिए?
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री लीजा रे ने अपने ब्लड कैंसर को लेकर नया खुलासा किया है। वह अब भी ब्लड कैंसर के गिरफ्त में हैं। दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक लीजा रे ने एक स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम के मौके अपने कैंसर पर ये खुलासा किया।
43 की कमसिन, कैंसर को मात देकर कवर पर छाईं, पहचानिए?
करीब चार साल बाद कनाडा के हैंडर्सन हॉस्पिटल में लीजा का स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। और माना जाने लगा कि उन्होंने कैंसर पर जीत पा ली। इसके बाद उन्होंने फिर से भारत में वापसी कर ली।
43 की कमसिन, कैंसर को मात देकर कवर पर छाईं, पहचानिए?
लीजा रे के मुताबिक एक हालिया जांच में उन्हें पता चला कि उनको हुई बीमारी मल्टीपल मायेलोमा (ब्लड कैंसर) अभी ठीक नहीं हुआ है। कार्यक्रम में चेहरे पर एक हल्की मुस्कान लिए हुए लीजा ने बताया कि यह एक लाइलाज बीमारी है। मैं अब इस बीमारी के साथ जी रही हूं। इसी के साथ उन्होंने एक और खास बात कही।