हीरो-हीरोइन को 33 बार करना पड़ा एक ही किस सीन
आजकल फिल्मों में किस सीन होना कोई नई बात नहीं रह गई है, लेकिन इस फिल्म के हीरो और हीरोइन को एक ही किस सीन 33 बार करना पड़ा। आखिर 33 बार एक ही सीन के लिए किस करने के बाद डायरेक्टर ने ओके कहा। आइए बताते हैं कि मामला था क्या।
हीरो-हीरोइन को 33 बार करना पड़ा एक ही किस सीन
कृष्णा चतुर्वेदी फिल्म 'इश्क फोरेवर' से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ कैलेंडर गर्ल्स कर चुकीं रूही सिंह नजर आएंगी। फिल्म में दोनों के काफी रोमांटिक सीन भी हैं। एक रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट के सामने ऐसा हुआ कि दोनों पसीना-पसीना हो गए।
हीरो-हीरोइन को 33 बार करना पड़ा एक ही किस सीन
कृष्णा किस सीन के लिए तैयार थे, साथ ही रूही को भी किस सीन से कोई परेशानी नहीं थी। डायरेक्टर ने एक्शन कहा और दोनों ने किस किया। मगर निर्देशक सीन ओेके नहीं लगा। इसके बाद फिर से किस सीन किया गया लेकिन ये सिलसिला चलता ही रहा।
हीरो-हीरोइन को 33 बार करना पड़ा एक ही किस सीन
एक-दो नहीं बल्कि पूरे 33 बार पूरी यूनिट के सामने कृष्णा और रूही ने किस किया। इसके बाद कहीं जाकर डायरेक्टर ने ओके बोला और दोनों को आराम मिला। इसको लेकर फिल्म के हीरो कृष्णा चतुर्वेदी ने बताया कि क्यों ऐसा हुआ।
हीरो-हीरोइन को 33 बार करना पड़ा एक ही किस सीन
कृष्णा ने एक ही सीन के 33 बार में ओके होने पर कहा कि वो और रूही सीन ठीक से कर रहे थे। उन्होंने कहा मुश्किल ये थी कि जिस जगह पर सीन को शूट किया जा रहा था वो काफी ऊबड़-खाबड़ थी, साथ ही रोशनी भी काफी नहीं थी।