'मेरे कॉल पर सलमान से नहीं बना जवाब, मांगने लगे माफी'
सलमान खान के कैटरीना को 'काम का ना रहने की' बात पर कैट ने गुस्से में सल्लू को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। यहां तक कि उन्होंने माफी भी मांगी।
'मेरे कॉल पर सलमान से नहीं बना जवाब, मांगने लगे माफी'
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ना सिर्फ दोनों में बात होती है, बल्कि कैटरीना सलमान पर इतना अधिकार जमाती हैं, कि वो उन्हें डांट भी देती हैं। ये बात खुद कैटरीना ने ही कही हैं। उन्होंने कहा कि सलमान ने उनसे माफी मांगी। आइए आपको बताते है कि किस बात पर कैट ने ये बताया।
'मेरे कॉल पर सलमान से नहीं बना जवाब, मांगने लगे माफी'
इस दिवाली पर रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के लिए सलमान कपिल शर्मा के टीवी शो कॉमेडी नाइट्स में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वहीं पर कैटरीना की कुछ फोटो भी लगी हुईं थी। इसी को देखकर सलमान के मुंह से ऐसी बात निकल गई। जो उनकी पूर्व प्रेमिका कैट को अच्छी नहीं लगी।
'मेरे कॉल पर सलमान से नहीं बना जवाब, मांगने लगे माफी'
सलमान ने कैट की तस्वीर को देखकर बोल दिया कि ये सब यहां क्यों लगा हुआ है। ये अब हमारे किसी काम की नहीं है।
'मेरे कॉल पर सलमान से नहीं बना जवाब, मांगने लगे माफी'
कैटरीना तब से इस बात को लेकर चुप थीं, लेकिन अब उन्होंने इस पर जुबान खोली है तो धमाका कर दिया है। उनका कहना है कि ये सब उन्हें बुरा लगा था और उन्होंने सलमान को फोन भी किया था।