ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
दिल्ली में सम और विषम नंबर वाली गाड़ियां अलग-अलग दिनों पर चलेंगी, ये ख़बर आते ही लोग परेशान हुए हैं लेकिन कुछ लोग चुटकियां लेने से बाज नहीं आ रहे। पिछले 24 घंटों में ढेरों नए-नए लतीफे शक्ल ले रहे हैं, आप भी पढ़िए।
दोस्त 1 :- भाई !! लड़ाई हो गयी है , जल्दी गाड़ी में लड़के भर के ले आ !!
दोस्त 2 :- गाड़ी का नंबर इवेन है, आज ऑड डे है, आज मार खा ले भाई !!
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
नंबर प्लेट बनाने वाले की दुकान पर एक सज्जन पहुंचे, और बोले--"फटाफट दो नंबर प्लेट बना दो, एक पर लिखना सम और दूसरे पर विषम।"
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
एक चिंतित व्यक्ति से किसी ने पूछा कि "आपका दफ्तर तो दिल्ली में नहीं है, फिर आप इतने परेशान क्यों हैं"? जवाब मिला- "लड़के वाले दहेज में दो गाड़ियां मांग रहे हैं लोग, एक सम नंबर वाली, दूसरी विषम नंबर वाली।"
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
दो कार चोर आपस में बात कर रहे हैं, "एक और नई मुसीबत, अब मंगलवार-बुधवार देखकर, नंबर प्लेट पढ़कर गाड़ी उड़ानी होगी, वरना सम-विषम के चक्कर में पकड़ लिए जाएंगे।"
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
इसके अलावा ट्विटर पर जमकर लतीफे छोड़े जा रहे हैं। उनमें से ये हैं कुछ खास, जिसे पढ़कर आप बिना हंसे रह नहीं पाएंगे। @Harbwit ट्वीट करते हैं, "दिल्ली में शादी के विज्ञापन अब इस तरह से होंगे- विषम संख्या की कार वाले लड़के को चाहिए एक सम संख्या की कार वाली लड़की। जाति, धर्म, आयु का कोई बंधन नहीं।"