{"_id":"528fce30e62afc3778536f320aca81d9","slug":"i-am-still-living-with-cancer-lisa-ray","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
Tue, 20 Oct 2015 01:09 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री लीजा रे ने अपने ब्लड कैंसर को लेकर नया खुलासा किया है। वह अब भी ब्लड कैंसर के गिरफ्त में हैं। दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक लीजा रे ने एक स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम के मौके अपने कैंसर पर ये खुलासा किया।
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
2 of 10
लीजा रे के मुताबिक एक हालिया जांच में उन्हें पता चला कि उनको हुई बीमारी मल्टीपल मायेलोमा (ब्लड कैंसर) अभी ठीक नहीं हुआ है। कार्यक्रम में चेहरे पर एक हल्की मुस्कान लिए हुए लीजा ने बताया कि यह एक लाइलाज बीमारी है। मैं अब इस बीमारी के साथ जी रही हूं। इसी के साथ उन्होंने एक और खास बात कही।
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
3 of 10
लीजा रे सोमवार को स्तन कैंसर से लड़ रही मरीजों में उत्साह भरत हुए कहा कि जिन लोगों को कैंसर है उन्हें उसके साथ ही अपनी लाइफ को जीना होगा। उनका कहना है कि जब उन्हें अपने कैंसर के बारे में पता चला तो वह काफी डरी हुई थीं कि लोग यह जानकर उनके साथ केसा व्यवहार करेंगे। लेकिन जब बात सामने आई तो लोगों ने उनका खुलकर सहयोग किया। आगे स्लाइड में जानिए, लीजा की पूरी जिंदगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
4 of 10
इंडो-कनाडा मूल की लीजा रे फैशन की दुनिया की एक सफल मॉडल थी। 16 साल की उम्र में वह ग्लैमर की दुनिया से जुड़ गईं। बॉम्बे डाइंग के एक विज्ञापन बाद वह रातोरात स्टार बन गई। इसके बाद उन्हें फिर विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म कसूर के लिए लिया। वहां से लीजा ने बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द
5 of 10
इसके बाद दीपा मेहता की फिल्म वॉटर में अपनी जबर्दस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया और सबकी चहेती बन गईं। उसके बाद कनाडा लौटीं और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करना शुरू किया, लेकिन उन्हीं दिनों वह एक बीमारी के इलाज के अस्तपाल पहुंची तो उन्हें पता लगा कि लाइलाज मानी जाने वाली बीमारी मल्टीपल मायेलोमा ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।