पैगंबर पर बनाया गाना, देश का सबसे मशहूर संगीतकार मुश्किल में
पैगंबर मोहम्मद साहब पर बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म में संगीत देने वाले भारत के सबसे बड़े संगीताकार को मुस्लिम समुदाय ने फतवा जारी कर दिया है।
पैगंबर पर बनाया गाना, देश का सबसे मशहूर संगीतकार मुश्किल में
मुंबई के सुन्नी मुस्लिम समुदाय की राजा एकेडमी ने इरानी फिल्मकार माजिद मजीदी और संगीतकार भारतीय संगीतकार एआर रहमान को फतवा जारी कर पैंगबर मोहम्मद साहब पर बनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म पर कड़ा विरोध जताया था।
पैगंबर पर बनाया गाना, देश का सबसे मशहूर संगीतकार मुश्किल में
इस पर एआर रहमान ने कहा है कि मैं इस्लाम का विद्वान नहीं हूं। मैंने तो बस इस्लाम से प्रेम की वजह से उस फिल्म में संगीत दिया था। इस मामले में मुझे घसीटने का फतवा जारी करने का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले उन्होंने इस महीने दिल्ली में होने वाला अपना शो भी निरस्त कर दिया था।
पैगंबर पर बनाया गाना, देश का सबसे मशहूर संगीतकार मुश्किल में
लेकिन मुंबई सुन्नी समुदाय की रजा एकेडमी यह मानने को तैयार नहीं है। रजा एकेडमी ने पिछले सप्ताह मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से भी मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया।
पैगंबर पर बनाया गाना, देश का सबसे मशहूर संगीतकार मुश्किल में
इसी बीच विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी तरफ से अपील जारी कर दी है। एआर रहमान को घर वापसी कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि साल 1984 अपनी बहन की तबीयत खराब होने के दौरान रहमान मुलाकात कादरी इस्लाम
से हुई। उसके बाद बहन का ठीक होना और जुड़ाव इस कदर बढ़ा कि वर्ष 1989 में उनके परिवार ने
इस्लाम धर्म अपना लिया।