स्मार्ट बहुएं: सास के बजाय दादी सास पर चलाया जादू
घर की बहु और दादी सास में पटरी खाने की बात हो तो सबसे पहला नाम तो 'बालिका वधु' की 'आनंदी' और 'दादीसा' का ही आएगा।
स्मार्ट बहुएं: सास के बजाय दादी सास पर चलाया जादू
इस कड़ी में 'ससुराल सिमर का' की 'सिमर', 'रोली' और 'माताजी' भी पीछे नहीं हैं। इन बहुओं की जिंदगी में इनकी सास का तो जैसे कोई रोल ही नहीं, सिमर तो अपने पति से ज्यादा माता जी के साथ समय बिताती है।
स्मार्ट बहुएं: सास के बजाय दादी सास पर चलाया जादू
ऐसे ही सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की 'प्रज्ञा' भी अपनी 'दादी' सास की बहुत चहेती है। पति साथ न हो लेकिन दादी हर कदम पर प्रज्ञा के साथ रहती है।
स्मार्ट बहुएं: सास के बजाय दादी सास पर चलाया जादू
इनको कैसे भूल सकते हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी' और उसकी सास की भले ही आपस में नोंक झोंक हो जाए लेकिन वो 'बा' ही थीं जो हमेशा अपनी पौत्र वधु तुलसी का साथ देती थी। तुलसी भी उनकी सेवा में हर वक्त लगी रहती थी।
स्मार्ट बहुएं: सास के बजाय दादी सास पर चलाया जादू
स्टार वन का सीरियल 'गीत हुई सबसे पराई' तो याद ही होगा? उसमें भी 'गीत' और 'मान' को एक दूसरे के करीब लाने का काम मान की 'दादी मां' का ही तो था। इसीलिए गीत और उसकी दादी सास की आपस में बहुत बनती थी। गीत भी अपने पति की हर शिकायत दादी मां से ही करती थी।