जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं
बॉलीवुड की फिल्मों की तरह ही इन सौतेली मांओं का रिश्ता अपना बच्चों के साथ खट्टा मीठा सा है। कुछ के सौतेले बच्चे अपनी मां जितना ही प्यार इन्हें भी करते हैं तो कुछ इनको मां मानने से भी इनकार करते हैं। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं
हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई करीना कपूर और उनके सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान की यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि करीना सैफ के दोनों बच्चों इब्राहिम और सारा के साथ कितना मिलजुल कर रहती हैं। वे उनकी मां नहीं बल्कि दोस्त की तरह रहती हैं। दोनों बच्चे भी करीना को काफी पसंद करते हैं और कई बार साथ भी देखे जा चुके हैं।
जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं
हेमा मालिनी के अपने सौतेले बेटों सनी देयोल और बॉबी देयोल के साथ कैसे रिश्ते हैं, ये आज तक एक पहेली ही है। लेकिन यह तो साफ है कि रिश्तों में बहुत मिठास नहीं है। हालांकि उन दोनों ने एक दूसरे के बारे में कभी कुछ गलत नहीं कहा है। लेकिन दोनों देयोल भाईयों का हेमा की बेटी एशा देयोल की शादी में शरीख न होने का मतलब आप समझ ही सकते हैं।
जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं
शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी बीवी हैं लेकिन उनकी खुद की कोई संतान नहीं है। फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं तो शबाना के सौतेले बच्चे लेकिन वह तीनों ह आपस में काफी मिलजुल कर रहते हैं। शबाना दोनो बच्चों की तारीफ करते नहीं थकतीं और दोनो बच्चे भी अपनी इस मां को बहुत मानते हैं।
जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं
सलमान खान के रिश्ते अपनी सौतेली मां हेलेन के साथ अच्छे ही रहे हैं। वे दोनों भले ही समारोह या किसी पार्टी में बहुत ज्यादा एक साथ न दिखते हों लेकिन दोनों के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। सलमान अपनी मां सलमा की तरह ही हेलेन की भी बहुत इज्ज्त करते हैं।