खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
इस ईद पर 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो रही है इससे बॉक्स ऑफिस को भारी कमाई की उम्मीद है। देखा गया है कि फेस्टिव सीजन में कमजोर फिल्में भी अच्छा बिजनेस कर लेती हैं। और इसीलिए..
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
सलमान ने ना सिर्फ अगले साल ईद पर 'सुल्तान' बल्कि इस साल दिवाली पर भी 'प्रेम रतन धन पायो' को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड पर राज करने वाली खान तिकड़ी यानि शाहरुख, आमिर और सलमान को स्टार बनाने में कैसे फेस्टिव सीजन ने अपना रोल निभाया है।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
शाहरुख खान को पहचान दिलाने में 'बाजीगर' की बड़ी भूमिका है। 1993 में दिवाली पर ही ये फिल्म रिलीज हुई थी। दिवाली शाहरुख के लिए खुशियां ले आई और इस फिल्म के बाद शाहरुख की गाड़ी चल निकली।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
'बाजीगर' के दो साल बाद शाहरुख 'दुलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के साथ एक बार फिर दिवाली पर आए। 'दुलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के हिट होने के बाद जैसे दिवाली पर शाहरुख की फिल्म आना एक चलन सा बन गया।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
दिवाली और शाहरुख का लंबा साथ चलता रहा। 1997 में एक बार फिर शाहरुख ने दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के साथ शाहरुख के रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म थी 'दिल तो पागल है।'