किसकी वजह से टूटा रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?
यूं तो फिल्मी सितारों के बीच प्यार और ब्रेक-अप की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन रणबीर-कैट के रिश्ते के खत्म होने के बाद कई सवाल हैं। जो दोनों के प्रशंसकों को परेशान कर रहे हैं। कि आखिर किन वजहों से दोनों अलग हुए। दोनों की प्रेम कहानी में विलेन कौन है?
किसकी वजह से टूटा रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?
रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ और उनके करीबियों ने इस जोड़ी के ब्रेक-अप पर चुप्पी साध रखी है लेकिन चर्चाओं को पंख लगे हुए हैं। बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों से होते हुए तमाम अफवाहें मीडिया में आ रही हैं। कुछ नाम के साथ और कुछ इशारों-इशारों में। कैटरीना की फितूर के सुपरफ्लॉप होने के बाद एक ऐसी बात आ रही है जिसकी कोई पुष्टि तो नहीं करेगा लेकिन परंतु रणबीर की सोच पर जरूर लोग अंगुली उठाएंगे।
किसकी वजह से टूटा रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?
'पिछली बरस ये चाहते थे, कि देखें वो बस हमें। इस बरस ये दुआ है उसका सामना ना हो।' कुछ ऐसी ही हालात आजकल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की भी हैं। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग करते-करते दोनों करीब आ गए। लगातार दोनों का प्यार चढ़ता रहा। दोनों का करियर भी जोरदार चल रहा था। दोनों को दूर रहना जब मुश्किल लगने लगा, फैसला हुआ एक ही छत के नीचे रहा जाए।
किसकी वजह से टूटा रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?
खबर है कि इस बार रणबीर और आदित्य स्पेन में अपने एक दोस्त की शादी से पूर्व की बैचरर्स पार्टी में शामिल होने के लिए गए हैं। अब वहां पर आदित्य वे बातें और शिकायतें रणबीर के साथ बांटेंगे, जो उन्होंने कैटरीना से उनके बारे में सुनी हैं।
किसकी वजह से टूटा रणबीर-कैटरीना का रिश्ता?
सूत्रों की मानें तो आदित्य इन दिनों फिल्म प्रमोशन के दौरान कैटरीना के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं और उनके दिल का हाल समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें अब रणबीर कपूर के साथ भी समय बिताने का मौका मिला है।