बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें
हिंदी फिल्मों में हीरो या हीरोइन को अलग अलग प्रदेशों का दिखाने का चलन
पिछले कुछ सालों में ज्यादा बढ़ा है। वैसे तो दक्षिण की कई हीरोइनों ने
बॉलीवुड में आ कर काम किया लेकिन देखिए जरा जब बॉलीवुड हीरोइनों ने फिल्मों
में दक्षिण की छोरी का रूप धरा तो वो कैसी लगीं।
बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें
इसमें नंबर वन पर तो दीपिका पाडुकोन ही रहेंगी जो फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'
में तामिलियन लड़की 'मीनालोचनी अजागुसुंदरम' बनी हैं। उनके हाव भाव और पहनावे
से लेकर बोली तक पूरी तरह तामिलियन ही थी। फिल्म में दीपिका ने कोई
'बॉकवास' नहीं की।
बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें
इसके बाद बारी आलिया भट्ट की। वे भी फिल्म '2 स्टेट्स' में एक तामिलियन लड़की 'अनन्या स्वामीनाथन' बनी हैं जो पढ़ाई के लिए गुजरात जाती है। आलिया ने कहीं कहीं तामिल बोली है लेकिन दीपिका से थोड़ा हट कर वो बिंदास, मॉर्डन आराम से हिंदी बोलने औऱ समझने वाली लड़की बनी हैं। लेकिन जहां जहां भी में दक्षिण के अवतार में दिखीं, कहर ढा दिया।
बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें
फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में परिणीति चोपड़ा ने एक हैदराबाद में रहने वाली मुस्लिम लड़की 'गुलरेज कादिर' का रोल निभाया। उनकी हैदराबादी हिंदी में भी कुछ कुछ तेलेगू का फ्लेवर आया जैसा असल में वहां के लोग बोलते हैं।
बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें
फिल्म 'एक दीवाना था' में एमी जैक्सन ने भी केरेला की रहने वाली ईसाई लड़की 'जेसी थेटेकुट्टू' का किरदार किया। फिल्म में भले ही वे रंग रूप में बहुत गोरी चिट्टी दिखीं लेकिन पहनावे में अक्सर साड़ी ही पहनी। फिल्म में कुछ सीन एमी के केरेला वाले घर के भी हैं। मलयाली लड़की के रोल में एमी बहुत जचीं थीं।