जन्मदिन के मौके पर सामने आई 'आशिकी' फेम अनु की रुला देने वाली कहानी
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' तो आपको याद ही होगी। आपको फिल्म की खूबसूरत हीरोइन अनु वर्गीज यानि अनु अग्रवाल भी याद होगीं। आज उनका जन्मदिन है। और वो कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। फोटो में वहीं अनु अग्रवाल हैं, जिनको आज पहचानना भी मुश्किल है।
जन्मदिन के मौके पर सामने आई 'आशिकी' फेम अनु की रुला देने वाली कहानी
आशिकी जैसी हिट फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनु की जिंदगी किसी ट्रेजडी
फिल्म की कहानी जैसी है। आइए आपको बताते हैं, कैसे आज वो ऐसी दिखने लगी
हैं। अनु ने 1990 में आशिकी से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी किसी फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली।
जन्मदिन के मौके पर सामने आई 'आशिकी' फेम अनु की रुला देने वाली कहानी
1996 में वो आखिरी बार 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' में दिखीं। इस फिल्म के बाद वो पर्दे से गायब हो गईं और फिर कुछ समय बाद पता चला कि 'द रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गईं अनु ने योग और अध्यात्म की तरफ रुख कर लिया। उन्होने सन्यासिनी की सी जिंदगी गुजारनी शुरू कर दी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था... उनके साथ वो हुआ जो उन्होने सपने में भी नहीं सोचा था।
जन्मदिन के मौके पर सामने आई 'आशिकी' फेम अनु की रुला देने वाली कहानी
1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। जिसके बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल बहुत मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले कही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था। सिर्फ इतना ही नहीं...
जन्मदिन के मौके पर सामने आई 'आशिकी' फेम अनु की रुला देने वाली कहानी
अनु की याद्दाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। लेकिन जब धीरे-धीरे इस हादसे से निकली तो उन्होने हालात से लड़ने की ठानी और इरादा किया दुनिया को वो बताने का जो उनके साथ हुआ।