फिल्म 'फितूर' में ऐसा क्या है जिसे करने में हो गई आदित्य की हालत पतली!
फितूर कश्मीर के नूर और फिरदौस की कहानी है। कैटरीना और आदित्य के अलावा तब्बू भी फिल्म में हैं। फिल्म अपने ट्रेलर के रिलीज होने के साथ से ही चर्चाओें में है।
फिल्म 'फितूर' में ऐसा क्या है जिसे करने में हो गई आदित्य की हालत पतली!
आदित्य इस फिल्म में एक कश्मीरी लड़के नूर की भूमिका निभा रहे हैं। नूर पेशे से पेंटर होता है। अपने प्यार के लिए पागल नूर का जुनून उसके चित्रों में दिखता है। नूर के किरदार को समझने के लिए आदित्य ने वो सब किया जो पहले कभी नहीं किया था।
फिल्म 'फितूर' में ऐसा क्या है जिसे करने में हो गई आदित्य की हालत पतली!
आदित्य ने पहले तो कश्मीरियों की मानसिकता समझने के लिए वहां के लोगों के साथ वक्त बिताया। उनसे बातचीत की और रहन सहन सीखा। लेकिन वो स्वाभाविक पेंटर दिखे इसके लिए भी उन्होंने पेंटिग क्लासेज लीं। लेकिन ये क्लासेज इतनी आसान नहीं थीं, उन्होंने ऐसा कुछ किया है कि हालत पतली हो गई।
फिल्म 'फितूर' में ऐसा क्या है जिसे करने में हो गई आदित्य की हालत पतली!
आदित्य ने इस फिल्म में लोहे को पिघलाने, तोड़ने और उससे कलाकृतियां बनाने का भी काम किया है। लेकिन य इतना आसान नहीं था। ये उन्होंने जिदंगी में पहले कभी नहीं किया था। लोहा ही नहीं, लकड़ी को पिघलाना और उस पर काम करना भी सीखा। ये सब इसलिए ताकि वे किरदार में बिलकुल रमे हुए लगें और कोई कमी न रह जाए। वैसे कुछ खास मेहनत कैटरीना कैफ ने भी की।
फिल्म 'फितूर' में ऐसा क्या है जिसे करने में हो गई आदित्य की हालत पतली!
कैटरीना इस फिल्म में फिरदौस का किरदार निभा रही हैं। इसमें उनका रोल काफी जटिल है और इसे अच्छे से समझने केलिए वे बार बार निर्देशक अभिषेक कपूर से बात करती रहती थीं।