अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी है। अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वो कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि सबकी बोलती बंद हो जाती है जैसे गुरू, युवा, बंटी और बबली, धूम। आज इस सितारे का 40वां जन्मदिन है।
कैसे अभिषेक को मिली थीं ऐश्वर्य राय, आपको पता है ये कहानी?
अजब सी बात है कि इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय के पति के रूप में ही देखा जाता है। वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।
कैसे अभिषेक को मिली थीं ऐश्वर्य राय, आपको पता है ये कहानी?
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।
कैसे अभिषेक को मिली थीं ऐश्वर्य राय, आपको पता है ये कहानी?
उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।
कैसे अभिषेक को मिली थीं ऐश्वर्य राय, आपको पता है ये कहानी?
उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। लेकिन किस्मत को तो अभिषेक-ऐश को ही एक करना था। नतीजतन ऐश का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया।