आ रही हैं एक महीने में 10 बड़ी फिल्में, आपको कौन-कौन सी देखनी हैं?
भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अक्षय कुमार स्टार फिल्म 'गब्बर इज बैक' एक मई को रिलीज हो रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही इस फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है।
आ रही हैं एक महीने में 10 बड़ी फिल्में, आपको कौन-कौन सी देखनी हैं?
इसके बाद 8 मई को आपका दिल छूने आ रही है, एक बाप-बेटी कहानी 'पीकू'। यह एक कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है, इसका निर्देशन मद्रास कैफे और विक्की डोनर फेम निर्देशक सुजित सरकार कर रहे हैं।
आ रही हैं एक महीने में 10 बड़ी फिल्में, आपको कौन-कौन सी देखनी हैं?
8 मई को ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी लियोनी राम कपूर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' के जरिए वह एक फिर धमाल मचाने को तैयार है। इस रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया हैं।
आ रही हैं एक महीने में 10 बड़ी फिल्में, आपको कौन-कौन सी देखनी हैं?
15 मई को अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट रिलीज हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो व फैंटम फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में 60 के दशक के एक स्ट्रीट फाइटर की शानदार कहानी है। फिल्म अपने कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के अलावा करण जौहर खलनायक की भूमिका में हैं।
आ रही हैं एक महीने में 10 बड़ी फिल्में, आपको कौन-कौन सी देखनी हैं?
महीने के तीसरे सप्ताह (21 मई) में आपको एक अलग विषय पर बानी फिल्म 'वेलकम टू कराची' देखने को मिलेगी। इसके निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक आशीष आर मोहन हैं।
फिल्म के स्टार अरशद वारसी ने इसके ट्रेलर रिलीज के मौके पर बताया था कि इस फिल्म में हास्य बहुत मजेदार है। यह राजनीति पर ली गई चुटकी नहीं है। फिल्म में वासु के अभिनेता बेटे जैकी भगनानी और अभिनेत्री लॉरेन गोटलिएब भी हैं।