2015 के वो अपराध, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी
साल 2015 अपने साथ ऐसे अपराधों की एक लंबी फेहरिस्त छोड़कर जा रहा है जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
2015 के वो अपराध, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी
निर्भया कांड के बाद पूरा देश अपराध और अपराधियों के खिलाफ एकजुट दिखा तो आस जगी थी कि अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगेगी। इसके उलट जघन्य और शर्मनाक अपराधों का ग्राफ बढ़ा ही है। यूपी के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के आसिफ नगला गांव में महज 28 दिन की बच्ची से बलात्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक माता-पिता पंचायत चुनाव में वोट डालने गए थे, तभी गांव के ही नमिनो नाम के युवक ने बच्ची के साथ बेहद शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया।
2015 के वो अपराध, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी
राजधानी दिल्ली को दो बच्चियों के साथ हुए गैंग से शर्मिंदा होना पड़ा। पश्चिमी दिल्ली में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने बेरहमी से रेप कर उसके घर के पास फेंक दिया। कुछ दिनों बाद पूर्वी दिल्ली में एक पांच साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने रेप किया। इन दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग कर डाली थी।
2015 के वो अपराध, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी
हरियाणा के रोहतक में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य 28 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम देकर मौत के घाट उतार दिया गया । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया दरिंदों ने महिला को जलाने से पहले उसके शरीर के कई अंग भी निकाले थे।
2015 के वो अपराध, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी
राजकोट के वसावडा में एक 86 साल की महिला उसके ही बेटे ने पांच साल तक एक अंधेरी कोठरी में कैद रखा, एनजीओ की मदद से महिला को आजाद कराया गया। आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां के लीवर में समस्या थी। अक्सर उल्टी-दस्त करती थी। इसी के चलते उन्हें कोठरी में अलग रख दिया था। मामला मीडिया में आने के बाद पीड़ित मृदुलाबेन के लिए शहर के कई वृद्धाश्रमों दरबाजे खोल दिए।