फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Tue, 01 Dec 2015 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Taloja jail superintendent alleged that Abu Salem living like a king in jail

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट में तलोजा जेल में बंद अबु सलेम ने जेलर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है जिसके जवाब में जेलर ने भी सलेम की करतूतों से पर्दा उठाया है। जेलर ने कहा कि अबु सलेम जेल में किसी राजा-महाराजा की तरह रहता है। तस्वीरों में देख‌िए पूरी कहानी।

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Taloja jail superintendent alleged that Abu Salem living like a king in jail

अबु सलेम के दावों को झूठा बताते हुए जेल अधीक्षक ‌हीरालाल जाधव ने अदालत को बताया है कि अबु सलेम  जेल में भी विलासी जीवन जी रहा है। जाधव ने बताया कि सलेम यहां नौकर रखने से लेकर पार्टियां तक आयोजित करता है।

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Taloja jail superintendent alleged that Abu Salem living like a king in jail

गौरतलब है कि अबु सलेम ने मुंबई की टाडा कोर्ट में 16 पन्नों की अर्जी देकर तलोजा जेल के जेलर जाधव पर आरोप लगाया था कि वह उसे रोज प्रताड़ित करता है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है जिस पर अदालत ने अधिकारी से जवाब मांगा था। जवाब में जाधव ने सलेम के बारे में जो जानकारी दी वह चौंकाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Taloja jail superintendent alleged that Abu Salem living like a king in jail

जेलर हीरालाल जाधव ने सलेम के आरोपों के खिलाफ पांच पन्नों के दिए जवाब में कहा है कि अबु सलेम जेल के भीतर न सिर्फ अपना नौकर रखता है बल्कि अपने साथियों के साथ घर के बने खाने की पार्टी भी करता है। इतना ही नहीं अबु सलेम केएफसी से फ्राइड चिकन भी चोरी से मंगवाता है। (तस्‍वीर में बाईं ओर इनसेट में जाधव।)

विज्ञापन

जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा

Taloja jail superintendent alleged that Abu Salem living like a king in jail

जेलर हीरालाल जाधव ने अदालत को यह जानकारी तब दी जब अबु सलेम की ओर से उस पर 16 पन्नों की अर्जी में कई गंभीर आरोप लगाए गए। दोनों की की ‌ओर से अदालत में दी गई शिकायत के बारे में जेलों के आईजी बिपिन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed