शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां
शीना हत्याकांड की अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी का पूर्व प्रेमी रहा सिद्धार्थ दास इस हाई प्रोफाइल मामले के सबसे लो-प्रोफाइल और रहस्यमय चरित्र के तौर पर सामने आया है।
शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां
असम में करीमगंज जिले का रहने वाले सिद्धार्थ के बारे में पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उसके रिश्तेदारों का कहना था कि वह बांग्लादेश जाकर छिप गया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे के बाद तो उसके जीवित होने पर भी कयास लग रहे थे। लेकिन अब इस मामले में धमाकेदार तरीके से उसका प्रवेश हुआ है।
शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां
एक आम मध्यवर्गीय व्यक्ति की तरह मोटरसाइकिल पर चलने वाला दास महानगर के उपनगरीय इलाके दमदम के एक साधारण फ्लैट में रहता है। सिद्धार्थ ने बताया कि जब वह युवा था तो उस पर लड़कियां मरती थीं। और इसी आकर्षण ने इंद्राणी को उसके करीब ला दिया था।
शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां
सिद्धार्थ ने टेलीग्राफ को बताया कि इंद्राणी से पहले उसकी आम लोगों की तरह दोस्ती हुई लेकिन इंद्राणी उससे बार-बार मिलने लगी जिससे दोनों को प्यार हो गया। उसने बताया कि इसी दौरान इंद्राणी शिलांग के लेडी कीने कॉलेज में पढ़ रही थी।
शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां
सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी की कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों इंद्राणी के घर में रहने लगे। सिद्धार्थ ने कहा कि उसके इंद्राणी के माता पिता भी उसे काफी चाहते थे। इंद्राणी के माता पिता ने सिद्धार्थ को बेकरी की एक फैक्ट्री भी लगवाई लेकिन उसका धंधा ठीक से नहीं चल पाया। इसी दौरान इंद्राणी को एक बच्चा भी हो गया। सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी लेकिन तब तक गर्भपात के लिए देर हो गई थी इसलिए शीना का जन्म हुआ।