फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

Wed, 02 Sep 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Sep 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

siddharth is a low profile character of high profile sheena murder case

शीना हत्याकांड की अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी का पूर्व प्रेमी रहा सिद्धार्थ दास इस हाई प्रोफाइल मामले के सबसे लो-प्रोफाइल और रहस्यमय चरित्र के तौर पर सामने आया है।

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

siddharth is a low profile character of high profile sheena murder case

असम में करीमगंज जिले का रहने वाले सिद्धार्थ के बारे में पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उसके रिश्तेदारों का कहना था कि वह बांग्लादेश जाकर छिप गया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे के बाद तो उसके जीवित होने पर भी कयास लग रहे थे। लेकिन अब इस मामले में धमाकेदार तरीके से उसका प्रवेश हुआ है।

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

siddharth is a low profile character of high profile sheena murder case

एक आम मध्यवर्गीय व्यक्ति की तरह मोटरसाइकिल पर चलने वाला दास महानगर के उपनगरीय इलाके दमदम के एक साधारण फ्लैट में रहता है। सिद्धार्थ ने बताया कि जब वह युवा था तो उस पर लड़कियां मरती थीं। और इसी आकर्षण ने इंद्राणी को उसके करीब ला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

siddharth is a low profile character of high profile sheena murder case

सिद्धार्थ ने टेलीग्राफ को बताया कि इंद्राणी से पहले उसकी आम लोगों की तरह दोस्ती हुई लेकिन इंद्राणी उससे बार-बार मिलने लगी जिससे दोनों को प्यार हो गया। उसने बताया कि इसी दौरान इंद्राणी शिलांग के लेडी कीने कॉलेज में पढ़ रही थी।

विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

siddharth is a low profile character of high profile sheena murder case

सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी की कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों इंद्राणी के घर में रहने लगे। सिद्धार्थ ने कहा कि उसके इंद्राणी के माता पिता भी उसे काफी चाहते थे। इंद्राणी के माता पिता ने सिद्धार्थ को बेकरी की एक फैक्ट्री भी लगवाई लेकिन उसका धंधा ठीक से नहीं चल पाया। इसी दौरान इंद्राणी को एक बच्चा भी हो गया। सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी लेकिन तब तक गर्भपात के लिए देर हो गई ‌थी इसलिए शीना का जन्म हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed