शूटआउट एट बागपत: देखें कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें
दोघट क्षेत्र में एक के बाद एक हत्या पर हत्या किए जा रहे एक लाख के इनामी सीरियल किलर प्रमोद राठी के गिरोह के साथ सोमवार सुबह आठ बजे गांगनौली गांव के ईख के खेत में क्राइम ब्रांच की स्वात टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। (तस्वीरें: अमर उजाला, बड़ौत (बागपत))
शूटआउट एट बागपत: देखें कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें
लगभग एक घंटे चले इस एनकाउंटर में पांच हजार का इनामी मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव का प्रवीन उर्फ भगत ढेर हो गया और प्रमोद का भाई रवि गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की एक गोली स्वात टीम के इंचार्ज दारोगा समय सिंह की बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी है।
शूटआउट एट बागपत: देखें कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें
पुलिस की तगड़ी घेराबंदी के बावजूद प्रमोद और 12 हजार का इनामी परमवीर तुगाना समेत छह बदमाश फायर करते भाग निकले। प्रमोद और परमवीर के हाथों में कार्बाइन बताई गई हैं।
शूटआउट एट बागपत: देखें कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें
पुलिस को मिली एक सटीक सूचना पर ओम सिंह के खेत में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एक 30 स्प्रिंग फील्ड राइफल, एक पंप एक्शन गन, एक देसी पिस्टल, एक तमंचा, 300 कारतूस और 25 खोखे मिले। इनके अलावा सात मोबाइल फोन, एक डायरी, चारपाई, खाना बनाने का सामान और तीन स्लीपिंग बैग बरामद हुए हैं।
शूटआउट एट बागपत: देखें कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें
मौके पर पहुंचे आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने बताया एक सटीक सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। दो बदमाश घायल हुए हैं। एक घायल भाग गया, दूसरे को अस्पताल पहुंचा गया, उसने दम तोड़ दिया।