{"_id":"2318605d720b3e7812f9cc0056276482","slug":"misbehave-with-sadhwi-pragya-in-ssp-office-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
Thu, 11 Dec 2014 11:58 AM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांठ प्रकरण में भाजपाइयों की आंखों की किरकिरी बने एसएसपी धर्मवीर यादव मंगलवार को एक बार फिर भगवा ब्रिगेड के निशाने पर आ गए। प्रेमनगर की प्रियांगी गंगवार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची साध्वी डॉ. प्राची और उनके साथियों से हुई बदसलूकी से लोग भड़क गए।
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
2 of 7
एसएसपी दफ्तर से अपने साथ आए लोगों को बाहर निकाले जाने और फिर एसएसपी से हुई नोंकझोंक के बाद गुस्साई साध्वी ने डीआईजी से इसकी शिकायत की तो उन्होंने खेद व्यक्त करके पुलिस महकमे की ओर से माफी मांग ली।
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
3 of 7
बरेली में साध्वी प्राची ने एसएसपी धर्मवीर यादव पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पिट्ठू बताते हुए उन पर प्रियांगी के केस को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
4 of 7
उन्होंने कहा कि एसएसपी ने कबीना मंत्री आजम खां के इशारे पर प्रियांगी के परिवार के लोगों और उनके साथ अभद्रता की। ऐसा अमानवीय व्यवहार करने वाले अफसर को जनता के बीच रहने का कोई हक नहीं है। एसएसपी को न हटाया गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा। प्रियांगी के पिता भी दोबारा अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा
5 of 7
डीआईजी ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड में भी आजम ने ही मुल्जिमों को छुड़ाया था। यह भी इसी तरह की साजिश है। ये लोग नहीं चाहते कि प्रियांगी की हत्या का पूरी तरह खुलासा हो। एसएसपी इससे पहले शिक्षकों से भी अभद्रता कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।