फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

Thu, 11 Dec 2014 11:58 AM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

misbehave with sadhwi pragya in ssp office bareilly

कांठ प्रकरण में भाजपाइयों की आंखों की किरकिरी बने एसएसपी धर्मवीर यादव मंगलवार को एक बार फिर भगवा ब्रिगेड के निशाने पर आ गए। प्रेमनगर की प्रियांगी गंगवार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची साध्वी डॉ. प्राची और उनके साथियों से हुई बदसलूकी से लोग भड़क गए।

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

misbehave with sadhwi pragya in ssp office bareilly

एसएसपी दफ्तर से अपने साथ आए लोगों को बाहर निकाले जाने और फिर एसएसपी से हुई नोंकझोंक के बाद गुस्साई साध्वी ने डीआईजी से इसकी शिकायत की तो उन्होंने खेद व्यक्त करके पुलिस महकमे की ओर से माफी मांग ली।

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

misbehave with sadhwi pragya in ssp office bareilly

बरेली में साध्वी प्राची ने एसएसपी धर्मवीर यादव पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पिट्ठू बताते हुए उन पर प्रियांगी के केस को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

misbehave with sadhwi pragya in ssp office bareilly

उन्होंने कहा कि एसएसपी ने कबीना मंत्री आजम खां के इशारे पर प्रियांगी के परिवार के लोगों और उनके साथ अभद्रता की। ऐसा अमानवीय व्यवहार करने वाले अफसर को जनता के बीच रहने का कोई हक नहीं है। एसएसपी को न हटाया गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा। प्रियांगी के पिता भी दोबारा अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

misbehave with sadhwi pragya in ssp office bareilly

डीआईजी ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड में भी आजम ने ही मुल्जिमों को छुड़ाया था। यह भी इसी तरह की साजिश है। ये लोग नहीं चाहते कि प्रियांगी की हत्या का पूरी तरह खुलासा हो। एसएसपी इससे पहले शिक्षकों से भी अभद्रता कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed