वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों और आम जनता के बीच हुई झड़प के चलते इलाहाबाद में घंटो अराजकाता का माहौल रहा। (सभी फोटो: संजय बनौधा और शिव त्रिपाठी)
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
नाराज वकीलों ने हाईकोर्ट पानी टंकी के पास तकरीबन ढाई घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा तो जाम में फंसे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने एंबुलेंस सहित रोडवेज की आठ बसों में तोड़फोड़ के बाद वकीलों पर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
पानी टंकी से लेकर हाईकोर्ट के मिडिएशन सेंटर के बीच सड़क पर खड़ी वकीलों की दो दर्जन बाइक नाले में फेंक दी गई और 19 कारें तोड़ने के बाद सड़क पर पलट दी गईं।
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
पथराव और भगदड़ में दो दर्जन लोग जख्मी हो गए और मद्रास होटल के सामने फल बेचने वाली नीवां की शांति देवी (65) की मौत हो गई। उसे पुलिस ने एसआरएन अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वकीलों ने इसे सत्ताधारी दल की साजिश करार दिया है।
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
आरोप है कि सपा नेता को बचाने के लिए शांतिपूर्वक चक्काजाम कर रहे वकीलों पर हमला करवाया गया। साथ ही पूरे मामले में पुलिस ने बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। लाखों के नुकसान और कई का सिर फूटने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण टंडन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।