{"_id":"23d35e79f16ad0166a98feee4ffe3726","slug":"huge-hungama-in-allahabad-after-advocate-got-beaten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
Tue, 18 Nov 2014 03:24 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
1 of 15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों और आम जनता के बीच हुई झड़प के चलते इलाहाबाद में घंटो अराजकाता का माहौल रहा। (सभी फोटो: संजय बनौधा और शिव त्रिपाठी)
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
2 of 15
नाराज वकीलों ने हाईकोर्ट पानी टंकी के पास तकरीबन ढाई घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा तो जाम में फंसे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने एंबुलेंस सहित रोडवेज की आठ बसों में तोड़फोड़ के बाद वकीलों पर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
3 of 15
पानी टंकी से लेकर हाईकोर्ट के मिडिएशन सेंटर के बीच सड़क पर खड़ी वकीलों की दो दर्जन बाइक नाले में फेंक दी गई और 19 कारें तोड़ने के बाद सड़क पर पलट दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
4 of 15
पथराव और भगदड़ में दो दर्जन लोग जख्मी हो गए और मद्रास होटल के सामने फल बेचने वाली नीवां की शांति देवी (65) की मौत हो गई। उसे पुलिस ने एसआरएन अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वकीलों ने इसे सत्ताधारी दल की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत
5 of 15
आरोप है कि सपा नेता को बचाने के लिए शांतिपूर्वक चक्काजाम कर रहे वकीलों पर हमला करवाया गया। साथ ही पूरे मामले में पुलिस ने बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। लाखों के नुकसान और कई का सिर फूटने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण टंडन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।