{"_id":"cfdeaa160ff76b2bd8615488b25b8b5a","slug":"eight-murdered-beauty-queens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
Thu, 25 Dec 2014 11:33 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेनेजुएला मिस यूनिवर्स के विजेताओं की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अब तक चुनी गई मिस यूनिवर्स में से 7 यहीं से हैं। इसके साथ ही यह देश सबसे ज्यादा हत्याओं के लिए भी चर्चित है।वर्ष 2004 में मिस वेनेजुएला का खिताब जीतने वाली मोनिका स्पियर ने 2005 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जनवरी 2014 में अमेरिका से वेनेजुएला लौटते समय एक बंदूकधारी ने मोनिका और उसके पूर्व पति को गोली मार दी थी। इस हमले में उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पांच साल की बेटी बच गई। (तस्वीरें: लिस्ट वर्स से)
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
2 of 8
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फ्लाइट पकड़ने से कुछ घंटे पहले ही मिस होंडुरास 2014 की उसकी बहन के प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। नवंबर महीने में मिस होंडुरास, मारिया जोशे अलवाराडो (19) अपनी बहन के साथ उसके प्रेमी का जन्मदिन मनाने गई थी। पार्टी में किसा और के साथ डांस करने पर उसकी बहन का प्रेमी नाराज हो गया और उसने दोनों को अगवा करके सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी।
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
3 of 8
एज्नेज्का कोटलर्स्का 1990 के दौर में एक मॉडल थी। तभी उसकी जिंदगी में एक व्यक्ति आया, जो लगातार उसका पीछा करता था। वह मिस पोलैंड बनी और 1991 में मिस इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद उसने शादी कर ली। एज्नेज्का की शादी से परेशान होकर एक तरफा प्यार में अंधे उसके सनकी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने पुलिस को बताया कि मॉडल ने किसी और से शादी करके उसका दिल तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
4 of 8
1996 में मिस रूस चुनी गई एलेजेंड्रा पेट्रोवा का बुरा वक्त तब शुरू हुआ जब उसने एक लोकल अपराधी गैंग के सरगना से दोस्ती कर ली। साल 2000 में दो बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया। उस वक्त वह अपनी एक दोस्त के साथ एक अपार्टमेंट के बाहर खड़ी थी। बुरी तरह जख्मी पेट्रोवा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
5 of 8
रूस में एक और दिल दहला देने वाला कांड सामने आया था। मिस रूस चुनी गई स्वेटलाना कोटावा की भी दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। रूस की टॉप मॉडल रही कोटावा की जिंदगी तब तबाह हो गई जब वह वहां के सबसे कुख्यात क्रिमिनल एलेक्जेंडर सोलोनिक की नजरों में आ गई। 1997 में नए साल के जश्न में उसकी मुलाकात सोलोनिक से हुई। 25 जनवरी को वह उसके बुलावे पर मिलने गई। कुछ दिन वहां शान से बिताने के बाद अचानक चीजें बिगड़ने लगीं और आरोपी क्रिमिनल ने उसे बुरी मौत दी। घटना के चार महीने बाद उसकी लाश पुलिस को मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।