फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

Tue, 27 Oct 2015 01:33 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

brutal prisons of the world

कहते हैं वेनेजुएला के ला साबानेटा जेल के अंदर लोगों के मरने की आशंका ज्यादा रहती है बजाए सड़कों पर मरने की। यहां जगह से ज्यादा कैदी रहते हैं, सुविधाओं के लिए पैसे नहीं मिलते और देखरेख के लिए लोग भी कम हैं। कैदियों के गैंग ही हुक्म चलाते हैं और रेप तो जैसे यहं आम बात होती हैं। 2013 में एक रेड पड़ी तो यहां से कई हथियार और कोकेन बरामद हुए थे।



Trending Videos

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

brutal prisons of the world

रूस का व्लादिमिर सेंट्रल जेल तो बिमारियों का भंडार है। इस जेल में जरूरत से ज्यादा कैदी रहते हैं। यहां के गार्ड कैदियों को जबरन उनके कमरे से बाहर लाते हैं। दीवार पर हाथ रख तक उन्हें बुरी तरह पीटते हैं। हालत यह हो जाती है कि पीटने के बाद उन्हें जमीन पर घसीटते हुए वापस कमरे तक ले जाना पड़ता है। यही नहीं, कैदियों को एक दूसरे को भी मारने को कहा जाता है।

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

brutal prisons of the world

बैंग क्वांग जेल, थाईलैंड में अपनी सजा के शुरुआती तीन महीनों में कैदियों को बेड़ियों में रहना होता है। मौत की सजा का इंतजार कर रहे कैदियों को लोहे की हथकड़ियां पहनाई जाती हैं जो उनके पैरों को भी बांध कर रखती हैं। यहां कम से कम सजा 25 साल की है। खाने में सिर्फ एक बार एक कटोरी चावल और सब्जी मिलती है। इस कारण कैदी कुपोषण और बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। जेल में पानी की भी सुविधा बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

brutal prisons of the world

राइकर्स आईलैंड न्यू यॉर्क में 10 जेल हैं जहां लगभग 12 से 17 हजार कैदी रहते हैं। यहां जेल के अंदर भी कैदियों के साथ जेल के गार्ड और दूसरे कैदी रेप और मर्डर तक कर देते हैं। यहां कैदियों के मनोरंजन के लिए 'फाईट क्लब' होता है जिसमें कैदी आपस में लड़ते हैं और कई बार तो किसी न किसी की मौत भी हो जाती है।

विज्ञापन

एक दूसरे का मांस तक खाते हैं जेल के कैदी, जानिए सलाखों के पीछे का सच

brutal prisons of the world

पेटक आईलैंड जेल, रूस में हर कैदी को दिन मे 20 घंटे तक अकेले कालकोठरी में रखा जाता है जहां टायलेट तक की सुविधा नहीं होती। कैदियों को साल में सिर्फ 2 दिन ही अपनों से मिलने दिया जाता है। सुविधाओं की कमी और अकेलेपन के शिकार हो चुके कई कैदी सजा पूरी होने से पहले ही या तो पागल हो चुके होते हैं या मर जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed