{"_id":"f21c4d9d48ae980fa5ca832d862e9f0d","slug":"attack-on-police-van-prisoners-escaped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
Sat, 10 Jan 2015 03:36 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विक्टोरिया पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने बंदी वाहन पर हमला कर पुलिस कस्टडी से तीन बदमाशों को छुड़ा लिया। दो बदमाश फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से पकड़ लिया। (तस्वारें- अमर उजाला, मेरठ)
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
2 of 9
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं, मगर कामयाबी नहीं मिली। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे की है। पुलिस लाइन से सिपाही जिले सिंह, दयाचंद, नीलकमल, कुलदीप, मनोज और दुष्यंत जिला जेल से सात बंदियों को संप्रेक्षण गृह में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने लाए थे।
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
3 of 9
बंदियों को पेशी से जिला जेल ले जाते समय विक्टोरिया पार्क सीताराम हॉस्टल के पास चार-पांच मोटरसाइकिलों पर सवार करीब सात बदमाशों ने बंदी वाहन को घेरकर रोका और फायरिंग कर दी। वैन में तीन पुलिसकर्मी आगे, जबकि तीन पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
4 of 9
पीछे बैठे सिपाहियों से बंदी हिमांशु, मोनू और अरविंद ने मारपीट की। इसी दौरान बदमाशों ने वाहन का दरवाजा खोला और बंदी मोनू पुत्र कालीचरण निवासी गांव अछरौंडा परतापुर और अरविंद पुत्र रामबीर कश्यप निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी दौराला बदमाशों की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। तीसरा बंदी हिमांशु उर्फ नरसी निवासी मोदीनगर पैदल भागने लगा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, यूपी पुलिस की एक और नाकामी
5 of 9
पुलिसकर्मियों ने शोर मचाया तो राहगीरों की मदद से हिमांशु को पकड़ लिया गया, मगर मोनू और अरविंद जेल चुंगी वाली सड़क की तरफ फरार हो गए। कस्टडी से बदमाशों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईजी जोन आलोक शर्मा, डीआईजी रमित शर्मा और एसएसपी ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।