संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
दो स्कूली छात्राओं की ओर से सेक्स का ऑफर ठुकराए जाने से नाराज युवक ने उन पर तेजाब से हमला बोल दिया। उसकी इस हरकत पर भीड़ ने सरेआम घसीटकर उसे अधमरा कर डाला। (तस्वीरें- डेली मेल से)
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
घटना नेपाल की राजधानी काठमांडू की है। 20 वर्षीय आरोपी जीवन बीके को पुलिस ने बेहोशी की हालत में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके पहले भीड़ ने उस पर अपनी भड़ास निकाली और जमकर पीटा। उस पर आरोप है कि एक महीने पहले उसने 16 वर्षीय संगीता मागर और सीमा बासनेट (15) पर तेजाब से हमला किया था।
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
बताया जा रहा है कि आरोपी ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और क्लासरूम में घुसकर लड़कियों के चेहरों पर तेजाब डाला था। इस हमले में दोनों लड़कियां के चेहरे, पेट और पैरों पर बुरी तरह जल गईं।
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
इस घटनाक्रम के बाद दोनों लड़कियों की तस्वीरें तब सामने आईं जब वे अस्पताल में इलाज करा रहीं थी और कुछ हद तक ठीक हुईं। एसिड अटैक के तुरंत बाद लोगों ने उनके चेहरों पर ठंडा पानी डाला था, ताकि उनकी स्किन न निकले।
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी ने बताया कि वह संगीता से इश्क करता था और जब उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह बदला लेने पर उतर आया और हमला बोल दिया।