दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की लिस्ट में दाऊद का नंबर कौन सा है, जानना चाहेंगे? क्लिक करें।
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास
कुख्यात अपराधी और कोलंबियन ड्रग लॉर्ड के नाम से मशहूर पाब्लो एस्कोबार दुनिया से रुखसत होने के बाइस साल बाद भी सबसे धनी अपराधियों की फेहरिस्त में नंबर एक पर काबिज है। एस्कोबार अमेरिका में एक दिन में 500 मिलियन डॉलर की कीमत की कोकीन स्मगल करता था। माईफर्स्टक्लासलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक पाब्लो एस्कोबार की कुल संपत्ति 30 बिलियन डॉलर है।
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास
जरायम की दुनिया में नंबर एक बनने की चाहत में अमाडो कैरिलो फुनटेस ने अपने बॉस जुआरेज कार्टेल की हत्या कर दी थी। फुंटेस कोलंबिया से मेक्सिकोतक कोकीन लाने के लिए करीब दो दर्जन निजी जेट विमानों का इस्तेमाल करता था। साल 1997 में फुंटेस दुनिया से रुखसत हुआ। लेकिन तब से अब तक फुंटेस धनी अपराधियों की कतार में नंबर दो पर है।
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास
भारत सरकार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर की वर्षों से तलाश है। खेल जगत में अवैध कारोबार से लेकर ड्रग्स और आतंकवादी गुटों को हथियारों की तस्करी तक दाऊद के धंधे में शामिल है। अल कायदा से दाऊद के संबंध ने जब अमेरिका का ध्यान खींचा, तब जाकर अमेरिका ने संयुरक्त राष्ट्र से दाऊद के धन को सीज करने को कहा। 6.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दाऊद तीसरे नंबर पर है।
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास
कोलंबिया के जॉर्ज लुइस, जुआन डेविड और फेबिओ ओचा पशु पालन और रेस्टोरेंट की आड़ मे ड्रग्स का धंधा करते रहे हैं। इन तीनों भाईयों को हालांकि ज्यादा समय जेल में नहीं काटना पड़ा। लेकिन 6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ये चौथे नंबर पर आते हैं।