फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

Fri, 27 Nov 2015 12:05 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

you can get a nice online deal by using some tips

आज के समय में भारी भरकम छूट के चलते ऑनलाइन बाजार लोगों के बीच में खूब फेमस हो रहा है। हर त्योहार के मौके पर और कभी-कभी बिना किसी त्योहार के भी ऑनलाइन मेला लगा करता है, जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड के सामान सस्ते में मिल जाते हैं। कुछ इसी तरह गाजियाबाद के रहने वाले अखिलेश ने तमाम सुविधाओं वाला फोन महज 464 रुपए में खरीद लिया। (अनुज मौर्या/अमर उजाला, दिल्ली)

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

you can get a nice online deal by using some tips

इसके लिए उन्होंने कोई खास काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ नजर रखी त्योहार के मौकों पर अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल की तरफ से दिए जाने वाले ऑफर पर। इसी दौरान उन्हें इस दिवाली पर आस्कमीबाजार शॉपिंग पोर्टल पर एक ऐसा ही ऑफर मिल गया, जिसकी वजह से करीब 800 रुपए कीमत का फोन उन्हें करीब 40 फीसदी के डिस्काउंट के बाद मजह 464 रुपए में मिल गया।

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

you can get a nice online deal by using some tips

इस ऑफर में अखिलेश को बस थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ी और वो थी डिस्काउंट व्हील (पहिया) घुमाने की। पोर्टल पर एक ऐसा ऑफर था जिसके तहत डिस्काउंट पाने के लिए एक ऑनलाइन व्हील घुमाना होता था और वह व्हील जितने प्रतिशत पर रुकता था, उतना डिस्काउंट पाने के आप हकदार हो जाते। इसके बाद फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड आया, जिसके जरिए एक डिस्काउंट कूपन जनरेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

you can get a nice online deal by using some tips

कूपन का इस्तेमाल करके अखिलेश शॉपिंग में आगे बढ़े और उन्होंने सारी जाकारियां भरी। इसके बाद पूछा जाता है कि आप 'कैश ऑन डिलीवरी' का विकल्प चुनना चाहते हैं या फिर 'ऑनलाइन भुगतान' का। हालांकि, अखिलेश ने सुरक्षा के नजरिए से कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुना, लेकिन अगर वह ऑनलाइन भुगतान करते तो उन्हें 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलता।

विज्ञापन

सब सुविधाओं से लैस मोबाइल 464 रुपए में, आप भी पा सकते हैं

you can get a nice online deal by using some tips

अगर बात करें फोन के फीचर्स की तो इसमें दो सिम की सुविधा है। इसके अलावा फोन में 0.08 मेगापिक्सल कैमरा, एफएम, 750 mAh की बैटरी, 4 जीबी तक मेमोरी बढ़ाने की सुविधा और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। हालांकि, इस फोन के साथ उन्हें और कुछ नहीं मिला है, न ही चार्जर, न ही कोई ईयरफोन, लेकिन इन सबके बावजूद इतनी सारी सुविधाओं का फोन सिर्फ 464 रुपए में मिलना एक अच्छी डील है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed