इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
बिहार चुनाव खत्म होने के बाद ही मोदी सरकार ने लोगों
को महंगाई की मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। सरकार ने कुछ ऐसी घोषणाएं की
हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं मोदी सरकार की इन
घोषणाओं से क्या-क्या महंगा हो गया है।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
जो लोग ट्रेन से सफर करते हैं, वह अगर कंफर्म टिकट कैंसल कराते हैं, तो उस पर पहले के मुकाबले दोगुनी कटौती होगी। यह नई व्यवस्था 12 नवंबर से शुरू होगी। 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 75 फीसदी किराया ही वापस होगा, जबकि 12 से लेकर चार घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 50 फीसदी किराया ही मिलेगा।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
गैस सब्सिडी को लेकर भी सरकार की तरफ से एक बड़ा संकेत दिया गया है। इसके तहत जल्द ही ऐसे लोगों से गैस सब्सिडी छीन ली जाएगी, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अमीरों को गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी, उन्हें बाजार भाव पर ही गैस लेनी होगी।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
सरकार ने 0.5 फीसदी स्वच्छता सेस लगा दिया है, जिसका सीधा असर सर्विस टैक्स पर बढ़ा दिया है। इसकी वजह से सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसकी वजह से क्या-क्या चीजें होंगी महंगी।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
सेस की वजह से सर्विस टैक्स बढ़ गया है, इसलिए अब हर वो सुविधा महंगी हो जाएगी, जिसमें सेवा कर लगता है। इसका सबसे अधिक असर आपकी ट्रेन और हवाई टिकट पर पड़ेगा, क्योंकि वहां भी सर्विस टैक्स लगता है।