तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के
हीरा अपनी बेशकीमती चमक और कीमत की वजह से हमेशा से लोगों की पसंद रहा है। दुनिया के 10 में से 4 हीरे भारत में खोजे गए। देखिए सबसे महंगे हीरे।
तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के
शायद ही कोई हो जो कोहीनूर के बारे में न जानता हो। कोहीनूर दुनिया का सबसे अनोखा और बेशकीमती हीरा। कोहीनूर एक पारसी नाम है। अंग्रेज इसे माउंटेन ऑफ लाइट कहते हैं। 105 कैरेट का ये हीरा अनमोल है। कुछ जानकार इसे ईसा पूर्व की खोज बताते हैं तो कुछ का मानना है कि इसे सन 1300 में खोजा गया था। कोहीनूर के पहले कागजातों के मुताबिक सन 1526 में ये भारतीय मुगल शासक बाबर के पास था।
तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के
दूसरे नंबर पर द कलिनन डायमंड है। 530.20 कैरेट का ये हीरा नाशपाती के आकार का है। साल 1905 में इसे दक्षिण अफ्रीका की जिस खान से खोजा गया था उसका मालिक थॉमस कलिनन नाम का शख्स था, इसलिए इस हीरे का नाम कलिनन पड़ा। बाद में इसे नौ भागों में काटा गया। इसकी कीमत 400 मिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 26 अरब 32 करोड़ 40 लाख रुपए है।
तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के
तीसरे नंबर पर द होप डायमंड है। 45.52 कैरेट के गाढ़े नीले रंग के इस दुर्लभ हीरे का उदगम स्थान भारत है। इसकी कीमत 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरब 03 करोड़ 35 लाख रुपए है। माना जाता है कि इस हीरे के साथ एक श्राप चलता है। भारत से जिस शख्स ने इस हीरे को चुराया था तो उसकी मौत हो गई थी। लंबे समय तक हेनरी फिलिफ होप नाम के शख्स के कब्जे में रहने से इस हीरे का नाम होप पड़ गया। फिलहाल ये वॉशिगटन के म्यूजियम की शान बढ़ा रहा है।
तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के
द ग्राफ पिंक चौथे नंबर पर है। 24.78 कैरेट के इस गुलाबी हीरे की कीमत 46 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 अरब 02 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए है। इसके पहले मालिक हैरी विंस्टन ने इस 60 साल तक निजी कलेक्शन में रखा था।