फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

Mon, 22 Jun 2015 03:24 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

daughter and father relation of business

जहां अब तक पिता-पुत्र की कंपनियों का ही चलन रहा है, बेटियां इसे बदल रही हैं। वे कारोबार को अपना करियर चुन रही हैं और परिवार की कंपनी में पिता के साथ कदम मिला कर काम कर रही हैं। ऐसी ही कमाल की जोडी है पिता श्रीराम और बेटी स्मृति की। बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक 'सुप्रीम क्रिएशन' ब्रिटेन की ऐसी सबसे बडी कंपनी है जो प्राकृतिक रेशे से रीयूजेबल शॉपिंग बैग बनाती है।

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

daughter and father relation of business

छह साल पहले जब स्मृति 22 साल की थीं, तब पिता की कंपनी से जुडीं। श्रीराम ने 16 साल पहले 'सुप्रीम क्रिएशन' की शुरुआत की थी। 'सुप्रीम क्रिएशन' ब्रिटेन के सुपरमार्केट असदा, टेस्को और सैन्बरी से लेकर नाइक जैसे दिग्गज अमरीकी स्पोर्ट्सवेयर कंपनी और टॉशॉप जैसे फैशन रिटेलर के लिए जूट, कैनवास और कॉटन बैग बनाती है। बेटी के कंपनी ज्वाइन करने के बाद कंपनी ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की।

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

daughter and father relation of business

चलन बदलती बेटियां- यह कंपनी पहले केवल साधारण रियूजेबल बैग्स बनाती थी। फिर स्मृति ने अपने फैशन आइडियाज इस्तेमाल कर इन बैग्स को लोकप्रिय बनाया। भारत के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस कारखाने में 800 कर्मचारी हैं और ये दुनिया भर के लगभग 50,000 ग्राहकों को माल भेजती है। आइए कुछ ऐसी ही पिता-पुत्री की और जोडियों से मिलें-

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

daughter and father relation of business

दोस्ती भी, टकराव भी- लंदन की ही पीटर इब्बेट्सन और गेम्मा गुईज पिता-पुत्री की ऐसी ही एक और जोडी है। लेकिन स्मृति और श्रीराम के प्रोफेशन कारोबारी रिश्ते के उलट इनका कारोबारी रिश्ता कुछ खट्टा और कुछ मीठा है। ये जोडी एक साथ प्रीमीडिया और जर्नोलिंक नाम की दो कंपनियां चलाती है। प्रीमीडिया मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लिए मीडिया प्रशिक्षण देने का काम करती है जबकि जर्नोलिंक एक पब्लिक रिलेशन कंपनी है।

विज्ञापन

ये है बाप-बेटी का खूबसूरत 'कारोबारी' रिश्ता, पिता का नाम किया रोशन

daughter and father relation of business

31 साल की मिसेज गुईज ने पिता का कारोबार तीन साल पहले ज्वाइन किया था। गुईज कहती हैं कि एक साथ दो कंपनियों को चलाना अपने आप में बडी बात है और ऐसे में कई बार टकराव और बहस के हालात पैदा हो जाते हैं। वे कहती हैं, "हमने एक साथ सारे उतार चढाव देखे हैं। एक तरफ हम अच्छे दोस्त हैं तो एक दूसरे के आलोचक भी हैं।" फिर उन्होंने कहा, "लेकिन सफलता और मजबूत संकल्प ने हमारे रिश्ते की महीन दरारों को हमेशा भरा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed