आने वाले वो 5 दिन जब आप चाह कर भी नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई काम
आने वाले कुछ दिनों में लगातार 5 दिन तक बैंक बंद
रहेंगे। इन 5 दिनों में आप बैंक का कोई काम नहीं कर पाएंगे। अगर इन आप
चाहते हैं कि ऐसे समय में आपको कोई परेशानी न हो, तो इससे पहले ही अपने
बैंक के सारे काम निपटा लीजिए।
आने वाले वो 5 दिन जब आप चाह कर भी नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई काम
इस महीने में 21 से 25 तारीख तक छुट्टियां हैं, जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। 21 तारीख को बैंक इसलिए बंद रहेंगे, क्योंकि उस दिन दुर्गा पूजा है। परिवार और दोस्तों के साथ आप दुर्गा पूजा के मेले की सैर करने जाएं और आपको पैसे की जरूरत न पड़े यो तो हो नहीं सकता।
आने वाले वो 5 दिन जब आप चाह कर भी नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई काम
22 तारीख को दशहरा यानी विजयादशमी है। अगर इस दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं जलते हुए रावण को देखने जाना चाहते हैं तो भी आपको पैसों की जरूरत होगी क्योंकि आस पास लगे मेले को देख कर बच्चे खिलौने की जिद तो करेंगे ही और पेट पूजा तो आप भी करेंगे। हालांकि, पैसे एटीएम से भी निकल सकते हैं, लेकिन छुट्टी के चलते वहां भी पैसे खत्म होना स्वाभाविक है।
आने वाले वो 5 दिन जब आप चाह कर भी नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई काम
23 तारीख को मुहर्रम है। अगर उस दिन आप किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने को प्लान कर रहे हैं तो भी पहले ही सतर्क हो जाइए ताकि बैंक की छुट्टियां आपकी शेड्यूलिंग खराब न करें।
आने वाले वो 5 दिन जब आप चाह कर भी नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई काम
24 तारीख को महीने का चौथा शनिवार है इसलिए भी बैंक बंद रहेंगे। तो वीकेंड पर फैमिली के साथ कोई मूवी की प्लानिंग है न?