ये हैं 10 सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस- यह ट्रेन 1988 में शुरू की गई थी, जो 91 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड से चलती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 161 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
ये हैं 10 सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें
मुंबई- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- इसकी शुरुआत 1972 में हुई थी, जिसकी औसत रफ्तार 90.46 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
ये हैं 10 सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें
सेलदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस- यह ट्रेन नॉन स्टॉप ट्रेन है, जो सिर्फ किसी तकनीकी कारणों से ही रुकती है। इसकी औसत रफ्तार 91.3 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जिसका औसत समय 16 घंटे 25 मिनट है।
ये हैं 10 सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस- इस ट्रेन को कानपुर रिवर्स शताब्दी के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रेन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2009 में शुरू की गई थी। इस ट्रेन की औसत रफ्तार 89.63 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो 44 मिनट में 441 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
ये हैं 10 सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस- लोगों ने इसे 'द किंग' नाम दिया है, जो पहली पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है और पहली राजधानी ट्रेन है। इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी, जिसकी औसत रफ्तार 88.21 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन 17 घंटे 20 मिनट में 1,445 किलोमीटर की दूरी तय करती है।