पहली ऐसी महिला जो बिना हाथों के उड़ा लेती है विमान, तस्वीरें
वो गजब की व्यक्तित्व वाली महिला हैं। हाथों के ना होते हुए भी उन्होंने खुद को कभी भी कमतर नहीं माना और ऐसे-ऐसे काम करती हैं कि कोई समर्थ भी ना कर पाए।
पहली ऐसी महिला जो बिना हाथों के उड़ा लेती है विमान, तस्वीरें
हम आपको मिलवाना चाहते हैं 32 साल ककी जेसिका कॉक्स से जिनके जन्म से ही दोनों हाथ नहीं थे। अफसोस करने वाले कई लोगों को खबर भी नहीं थी कि वो क्या बनने वाली हैं। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
पहली ऐसी महिला जो बिना हाथों के उड़ा लेती है विमान, तस्वीरें
ऐसा शायद ही कोई बड़ा काम है जो वो बिना हाथों के नहीं कर सकती हैं। वो अमेरिका के ऐरिजोना से हैं और हाथों के ना होने के बावजूद विमान उड़ाती हैं।।
पहली ऐसी महिला जो बिना हाथों के उड़ा लेती है विमान, तस्वीरें
जेसिका जब छोटी थी तो उनकी चाल को आरामदायक बनाने के लिए उन्हें प्रोसथेटिक लिंब्स दिए गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्हें ये गले की फांस लगने लगा।
पहली ऐसी महिला जो बिना हाथों के उड़ा लेती है विमान, तस्वीरें
वो इस बात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी कि उन्हें किसी मशीन के ऊपर निर्भर रहकर बड़ा होने पड़े। उन्होंने तय किया कि वो पैरों से ही अपनी जिंदगी जिएंगी और उनके इस फैसले को दुनिया को साबित करके दिखाएंगी।